मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने योगी सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

हाथरस में मूलनिवासी बहूजन समाज की बेटी पर हुए अत्याचार से देश भर में आंदोलन हो रहे हैं। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ इस घटना का तीव्रता से विरोध कर रहा है। 1 अक्तूबर को विद्यार्थी संघ की अनेक राज्यस्तरीय शाखाओं ने ज़िलाधिकारियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ ज्ञापन दिए।

मूलनिवासी बहुजन महिलाओं और बेटियों पर बढ रहे जघन्य अत्याचारों से मध्यप्रदेश भी दहल उठा है। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ की रीवा शाखा ने इन घटनाओं पर त्वरित प्रतिबंध लगाने और अपराधियों पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलने की गुहार लगायी है।

विद्यार्थी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से हाथरस घटना की CBI द्वारा जाँच करने की माँग की है। तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का कड़ा विरोध जताया। अपराधियों को IPC की धारा ३७६ और ३०२ के तहत शिक्षा सुनाने की माँग भी ज्ञापन में की है।
साथ ही मूलनिवासी संघ का कहना है की इस घटना में अट्रोसिटी ऍक्ट के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया जाए और मूकदमा चालाया आए ।

पीड़ित परिवार को न्याय के साथ जान माल की हुई हनी की पूर्तता करने की भी गुहार लगायी है। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान मुख्य रूप से मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश महासचिव माननीय रजनीश प्रजापति, माननीय यज्ञनिवास यादव, माननीय प्रदीप जयसवाल, माननीय बाबूलाल साकेत, माननीय वाज़िद अली आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here