किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब डीआईजी-जेल का इस्तीफा।

विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन तेज है। अलग-अगल नेताओं ने इस आंदोलन को अपना समर्थन जाहिर किया है। कई महत्वपूर्ण लोगों ने सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार लौटाए हैं।

इसी बिच पंजाब के डीआईजी-जेल कैप्टन लखमिंदर सिंह जाखड़ ने अपने सरकारी नौकरी का इस्तीफा दिया है। लखमिंदर सिंह जाखड़ की तस्वीर और इस्तीफा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कैप्टन लखमिंदर सिंह जाखड़ ने डीआईजी-जेल के पद से इस्तीफा देते हुए लिखा है की कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे अपने किसान भाइयों के समर्थन में खड़े रहने के लिए मैं यह इस्तीफा दे रहा हूँ। मैं किसान का बेटा हूँ। मैंने मेरे मन की बात सुनी और मुझे लगा की मैं किसानों के साथ खड़ा रहूं।

आपको बता दें की एकतरफ सत्ता पक्ष से जुड़े नेता किसान आंदोलन के खिलाफ बोल रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन के खिलाफ अलग-अलग प्रकार लिखा भी जा रहा है। इसमें अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं। किसानों का कहना है की यह किसान आंदोलन को बदनाम करने के साजिश है।

लेकिन दूसरी तरफ किसान आंदोलन को देश विदेश में प्रत्यक्ष रूप से दिया जा रहा समर्थन बढ़ रहा है। पंजाब के डीआईजी-जेल कैप्टन लखमिंदर सिंह जाखड़ का इस्तीफा इसकी एक मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here