मूलनिवासीयों पर हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ खड़ा होगा मूलनिवासी संघ।

मध्यप्रदेश सीधी जिले में कसमी तहसील के ग्राम पुरी में एक दिवसीय मुलनिवासी जन जागरुकता कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न हुआ।

इस शिवीर में मूलनिवासी संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार को दूर करने के लिए उपाय निकालने पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह जी ने की। उन्होने अपने उद्बोधन में समाज में जागरूकता लाने व नारियों पर हो रहे अत्याचार पर सभा का ध्यानाकर्षण किया।

नारी शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए सिंह ने कहा कि संसार में दुख है उस दुख का निवारण भी है। हमारे देश में कई समाज व धर्म के लोग रहते हैं। लेकिन सभी मानव एक हैं। हमें अपने दोस्त और दुश्मन को पहचानना होगा साथ ही हमें अपने लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करनी है।

समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने पर बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष एस. के. सोनी ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे लिए अस्पृश्यता के विरोध में कानून तो बनाया गया है। लेकिन हम मानसिक छुआछूत की जंजीर में जकड़े हुए हैं। जिससे हमें छुटकारा पाना होगा। तभी हमारे समाज व क्षेत्र का विकास संभव होगा।

साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि हम वास्तव में अपने आप को अंबेडकराइड मानते हैं तो हमें बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञा को याद रखना होगा तथा उस पर अमल करना होगा तभी हम सच्चे अंबेडकराइड कहलाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, विशेष विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक सीधी से गिरधारी सर जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बामसेफ प्रदेश अध्यक्ष एस.के. सोनी, बामसेफ की जिला अध्यक्ष सौखीलाल पनिका, बामसेफ़ जिला संघठन सचिव राम सिंह , बामसेफ के प्रशिक्षण सचिव पी.डी. प्रजापति, बामसेफ तहसील इकाई मझौली के महासचिव धर्मपाल पनिका, बामसेफ़ जिला मीडिया प्रभारी सीधी अनुपम नापित, मूलनिवासी संघ तहसील इकाई मझौली अध्यक्ष रामनरेश सिंह, मूलनिवासी संघ जिला इकाई महासचिव अनुराग सिंह, मूलनिवासी संघ तहसील इकाई मझौली के मीडिया प्रभारी कनक सिंह ,फते बहादुर सिंह, सुखलाल सिंह, हीरा लाल सिंह, इन्द्रभान सिंह, गेंदलाल, श्याम सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, जीवन सिंह, देवेंद्र सिंह, अमोल सिंह मरकाम, रामराज सिंह, बृजभान सिंह, गुलाब सिंह, छत्रपाल सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here