दक्षिण-पूर्व दिल्ली में बदरपुर के मोलारबंद इलाके की एक इमारत में सेप्टिक टैंक में गिरकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य इस घटना में घायल हो गया, जिसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में सफाई कर्मचारी देवेंदर (40) और घर के मालिक सतीश चावला (60) की मौत हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मी मनोज (41) को टैंक से बाहर निकालने में लोग सफल हुए जिसे बाद में अस्पताल में भरती करावाय गया।
प्राथमिक जांच के अनुसार देवेंदर सफाई के लिए टैंक में उतरा था। जो जहरीली गैस के चपेट में आ कर बेहोश हो गया। उसे देखने के लिए मनोज टैंग में उतरा लेकिन वह भी बेहोश हो गया। इसके पिछे खुद घर मालिक सतीश चावला भी टैंक में उतरे थे। पुलिस ने बताया है कि मनोज सेप्टिक टैंक की सफाई कार्य के ठेकेदार है। घटना के बात सतीश और देवेंदर को अपोलो अस्पताल में भरती करावाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मनोज का यूनिवर्सल अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसे अगले 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि देवेंदर को बिना सुरक्षा उपकरणों के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए भेजा गया था।







