===========
आगामी दिनांक 11 से 14 अप्रैल, 2023 को संविधान कार्यान्वयन रैली की सफलता के लिए संविधान प्रबोधक व कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन बीते 2 अप्रैल, 2023 को हरिद्वार में किया गया। जिसमे बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ समेत कई बुद्धिजीवी मूलनिवासी उपस्थित हुए।
================
दिनांक दो अप्रैल, 2023 को अंबेडकर भवन, ग्राम काशीपुर, रुड़की में बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ समेत अन्य मूलनिवासी संगठनों का एक संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस बैठक में 11 से 14 अप्रैल, 2023 को व्यापक स्तर पर होने जा रही संविधान कार्यान्वयन रैली और संविधान प्रबोधन सभाओं के बारे में विचार किया गया।
बताते चले की राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले एवं राष्ट्र निर्माता बाबा साहब डॉ ० भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती के अवसर पर जिला हरिद्वार के लगभग सौ गांवों में ग्यारह से चौदह अप्रैल को बीएसफॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन महा जन जागरण अभियान के तहत संविधान कार्यान्वयन रैली एवं संविधान प्रबोधन सभाओं का आयोजन किया गया हैं।
इस ऐतिहासिक संविधान कार्यान्वयन रैली एवं संविधान प्रबोधन सभाओं की सफलता के लिए रुड़की में स्थित काशीपुर गांव के डॉक्टर अंबेडकर भवन में बामसेफ, मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ का संयुक्त कार्यशाला व प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का भी आयोजन किया। जिसमे बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी सहभाग किया। साथ ही विभिन्न गांवों के बुद्धिजीवियों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।
संविधान प्रबोधक के तौर पर कार्यशाला को मूलनिवासी राजीव रंजन, मू० महेंद्र सिंह, मू० पवन कुमार और मू० ललित कुमार ने संबोधित किया।
वही इस मौके पर मूलनिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष मूलनिवासी सुधीर कुमार, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राज्य प्रभारी मू० अनुज गौतम, बामसेफ के जिला उपाध्यक्ष मू० प्रताप धारीवाल, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के जिला अध्यक्ष मू० आदेश धारीवाल व अन्य संगठनों के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे।
जिसमे आगामी दिनांक ग्यारह से चौदह अप्रैल, 2023 के कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्ययोजना बनाई बनाई।
आयोजित कार्यशाला और बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ साथ जिले के विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता और जागरूक लोगों ने भी सहभाग किया। जिसमे उन्होंने ग्यारह से चौदह अप्रैल के कार्यक्रमों में अपना पूरा साथ और सहयोग देने की बात कही।








