सुरेश द्रविड़ मामले में धरने के पूरे हुए 180 दिन से अधिक।

===

धरने को कई संगठनों का मिल रहा है समर्थन।

===

जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल के सदस्य मू० सुरेश द्रविड़ के खिलाफ राजद्रोह के मामले को वापिस लेने साथ ही शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ धरने के एक सौ अस्सी दिन से अधिक हो गए हैं। इस धरने को नौजवानों से लेकर बुजुर्गो तक का समर्थन मिल रहा हैं। कई सामाजिक व जातिय संगठन भी इस धरने का समर्थन कर रहे हैं।

===

शिक्षक सुरेश द्रविड़ के खिलाफ लगे राजद्रोह के मामले को वापिस लेने साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जिला सचिवालय कैथल में लगातार छह महीनों से धरना जारी हैं। इस धरने को हर वर्ग के लोगो का समर्थन मिल रहा हैं।

बताते चलें कि इस धरने ने ‘शिक्षा बचाओ, स्कूल बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को मजबूत किया हैं। यह ऐतिहासिक धरना
चिराग योजना, कैप्ट पोस्टों के नाम पर शिक्षकों से किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में है।

साथ ही सुरेश द्रविड़ पर दर्ज एफआईआर रद्द करवाने के लिए तथा मुख्याध्यापक सतबीर गोयत को बहाल करवाने के लिए यह धरना सचिवालय कैथल में लगातार एक सौ अस्सी दिनों से अधिक समय से लगातार जारी हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों की मांग उन कन्या स्कूलों को वापिस खुलवाना हैं, जिन्हें बन्द कर दिया गया हैं।

बताते चलें कि इस धरने पर विभिन्न जातियों एवं धर्मों के साथी एक साथ जाति और धर्म को दरकिनार कर एक साथ खड़े हैं। इस धरने के लिए लोग आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। ताकि प्रदर्शनकारियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था हो सके।

यह धरना पिछले छह महीने से लगातार चल रहा हैं। दिन हो या रात, धूप हो या छाव, ठिठुरती ठंड और भारी बरसात में भी प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहते हैं। ताकि सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सकें।

इस धरने को एक ऐतिहासिक धरना इसलिए भी बताया जा रहा हैं क्योंकि इसमें शिक्षक संगठनों के साथ-साथ कैथल जिले के लगभग सभी किसान संगठनों, विभिन्न विचारधारा से संबंध रखने वाले सामाजिक, राजनैतिक औऱ धार्मिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। आने वाले समय मे यह आंदोलन देश और दुनिया को नया आयाम देगा।

बताते चले कि चिराग योजना समेत शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध करने पर जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल के सदस्य मू० शिक्षक सुरेश द्रविड़ को पहले उनके पद से हटाया गया जिसके बाद 23 सितंबर, 2022 को उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here