=========
रैली के लिए जन संपर्क व तैयारी जोरों पर।
11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन।
============
राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ ० भीमराव अंबेडकर के संयुक्त जयंती के अवसर पर उत्तराखंड, हरिद्वार के विभिन्न गांवों और शहरों में बीएसफोर महा जनजागरण अभियान के तहत संविधान कार्यान्वयन रैली व संविधान प्रबोधन सभा का आयोजन किया गया हैं। जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं।
=========
बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) आदि के द्वारा पूरे देश में बीएसफोर यानी भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन महाअभियान चलाया जा रहा हैं।
इस महा जनजागरण अभियान को अन्य कई मूलनिवासी संगठनों और मूलनिवासी बुद्धिजीवियों का साथ और सहयोग मिल रहा हैं। यह राष्ट्रव्यापी महाअभियान राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की जयंती यानी 11 अप्रैल और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती यानी 14 अप्रैल तक देश भर के सैकड़ों गांवों और शहरों में आयोजित होने जा रही हैं।
मूलनिवासी महापुरुषों की जयंती मनाने का यह एक अद्भुत तरीका होगा । जहा सिर्फ इनके तस्वीरों को पूजने का काम नहीं होगा। बल्कि इनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। जिसमे 85 फीसदी मूलनिवासियों को एक गरिमामय जीवन जीने का मार्ग दिखाता हैं।
बताते चलें की राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले और राष्ट्रनिर्माता बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर की संयुक्त जयंती पर 11 से 14 अप्रैल, 2023 को बीएसफॉर महा जनजागरण अभियान के तहत उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में सैंकड़ों गांव, शहर व स्थानों से होते हुए संविधान कार्यान्वयन रैली व संविधान प्रबोधन सभा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत बीते 31 मार्च, 2023 को जिला हरिद्वार के विभिन्न गांव व शहरों का दौरा किया गया। जिसमे कई संविधान प्रबोधको के साथ मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मू. ललित कुमार, राज्य प्रभारी मू. अनुज गौतम, पीपीआई डी के जिला अध्यक्ष मू. गुलाब सिंह आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्राम संतरशाह ज्वालापुर, जमालपुर कला, जयापोता, फेरूपुर, कटारपुर, धनपुरा, मुस्तफाबाद, शाहपुर, भट्टीपुर, सुल्तानपुर, लक्सर व ग्राम खेड़ी कलां आदि में रैली आगमन के लिए पूर्व निरीक्षण किया गया व लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। जिसके लिए लोगों ने उत्साहित रुचि के साथ सहयोग व सहभाग करने की इच्छा जताई।
मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मू० ललित कुमार ने सभी से भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन के इस महाअभियान और जन जन तक संविधान को लेकर जाने के कार्य में अपनी भूमिका अदा करने की अपील की हैं।








