—
बीएस4 राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में विभिन्न तहसीलों में “गांव जोड़ो कार्यक्रम ” तेज गति से चल रहा है। इसी के तहत बिजनौर जिले के शाहपुर भसोडी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनांक 8 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मूलनिवासी समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बीएस4 अभियान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मूलनिवासी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशा टम्टा, मूलनिवासी संगीता सिंह, मूलनिवासी दिलावर सिंह, मूलनिवासी पवन सैनी इन्होने सम्बोधित किया। मूलनिवासी अनिल सैनी, मूलनिवासी रिंकु सैनी, मूलनिवासी रेनु सिंह,आदि कार्यकर्ताओं ने इन्होंने यह कार्यक्रम आयोजित करने में अधिक मेहनत की
—
राजा गौतम की रिपोर्ट









