महिलाओं ने माता रमाई की जयंती मनाई।

Umarnala, Mohkhed, Chindwada, Madhya Pradesh

—

मध्यप्रदेश राज्य में छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ तहसील स्थित ग्राम उमरानाला में माता रमाई की 123 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। गांव की महिलाओं ने इकठ्ठा आकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बीएस4 महाअभियान की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में माता रमाबाई के जीवन संघर्ष को याद करते हुए आंदोलन का कार्य आगे तेजी से बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुयी। इस बैठक में शामिल कई महिलाओं तक रमाई के बारे में जानकारी नहीं थी।इस कार्यक्रम में बीएस4 इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान के तहत गांव जोड़ो कार्यक्रम तथा पीपल्स सोशल एक्शन के बारे में भी जानकारी दी गयी। मीटिंग में डॉ नीलिमा बागडे़, सीईसी सदस्य बामसेफ, अरूणा तिलंगे मैडम, जनपद अध्यक्ष मोहखेड़ इन्होंने उपस्थित महिलाओं के साथ संवाद किया।

—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here