नाशिक के स्कूल में संविधान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

Varhedarna, Nifad, Nashik, Maharashtra

—

बीएस4 अभियान के तहत हो रहे संविधान जागरूकता कार्यक्रमों को अब स्कूल कॉलेजों में भी करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। संवैधिनिक नैतिकता और संविधान का महत्व जन-जन में पहुंचाने के लिए हजारों वोल्यूंटीर की आवश्यकता है। ऐसे ही महाराष्ट्र के नाशिक जिले के वर्हेदारणा गाव के विद्यालय में बामसेफ के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। महाराष्ट्र के नाशिक जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता मू डॉ भगवान चन्दन और मू संजय पगारे इन्होने निफाड़ तहसील स्थित वर्हेदारणा गाव के विद्यालय में 6 फरवरी 2021 को विद्यार्थियों के साथ चर्चा की और उन्हें बीएस4 कार्यक्रम की जानकारी और महत्व बताया। भारतीय संविधान सभी भारतीयों को किसप्रकार से अधिकार मिले हैं, उन अधिकारों का अपने जीवन में और देश के लिए क्या मायने रखता है, संवैधिनिक नैतिकता और संविधान का प्रचार और प्रसार क्यो जरूरी है, यह देश हित के लिये क्यो जरूरी है इस पर विस्तार से बताया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here