पश्चिम बंगाल, असम के साथकेरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी इन राज्यों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को असम में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ।
इस चुनाव के प्रचार दौरान अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक नीजि कार में ईवीएम की मशीन मिली। जिसको लेकर स्थानीय वोटर और मीडिया में चर्चा है। यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बताया जा रहा है की यह कार एक भाजपा उम्मीदवार की है।
अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार जिस कार में ईवीएम मशीन मिली वह कार पथरकंडी से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की है।
असम में बीजेपी उम्मीदवार की कार में ईवीएम मशीन मिलने के बाद हर जगह घमासान मचा हुवा हैं।
चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर गंभीर पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता की बात की जा रही है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में चुनाव आयोग ने 4 निर्वाचन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया गया है।








