हम में से बहुत से लोगों ने यह कहा होगा या किसी को कहते हुए सुना होगा कि “यदि उस समय मुझे कोई समझाने वाला होता, यदि उस समय मुझे कोई बताने वाला होता, यदि उस समय मेरा कोई मार्गदर्शन करने वाला होता तो आज मैं कहीं और होता, मैं आज बहुत अच्छी जगह होता, मैं आज वह होता…”
इन बातों से आप क्या समझते हैं? इनमें मार्गदर्शन की बात है। यह ऐसे ही नहीं कहा गया है कि;
मार्गदर्शन आपकी जिंदगी बदल सकता है,
मार्गदर्शन आपकी मंजिल बदल सकता है,
मार्गदर्शन आपकी सोच बदल सकता है,
मार्गदर्शन आपको जीने का मकसद दे सकता है,
मार्गदर्शन आपको कुछ करने का मकसद दे सकता है,
मार्गदर्शन आपके जीवन को महत्वपूर्ण बनाकर आपको महान लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित कर सकता है,
मार्गदर्शन आपको अंधेरे से उजाले का रास्ता दिखा सकता है,
मार्गदर्शन आपको हताशा से आशा की तरफ ले जाता है।”
साथियों, व्यक्ति के विकास और कोई भी मंजिल को हासिल करने के लिए जितनी जरूरी शिक्षा है, उतना ही महत्वपूर्ण है अनुभवी या जानकर व्यक्ति द्वारा सही समय पर सही मार्गदर्शन प्राप्त होना।
यदि आप ऑनलाइन गेम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपका विश्वसनीय साथी होगा ice-casino.ca। यह प्लेटफ़ॉर्म स्लॉट मशीनों और बोर्ड गेम का एक विस्तृत चयन प्रदान करता है। शुरुआती भी विभिन्न बोनस और प्रचार पसंद करेंगे। सफलता के लिए जाओ!
रही बात शिक्षा के लिए धन की जरूरत की तो शिक्षा के लिए केवल धन ही सबसे जरूरी नहीं है। हां, धन के महत्व को भी नकारा नहीं जा सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो लोग आर्थिक रूप से गरीब है वह कुछ नहीं कर सकते।
हमने बहुत से धनवानों के बच्चों को बिगड़ते हुए देखा है तो बहुत से आर्थिक रूप से गरीबों के बच्चों को बनते हुए देखा है।
किसी भी बच्चे का विकास या विनाश उसे प्राप्त मार्गदर्शन, संगत, संस्कार और परिवार की जागरूकता पर सबसे ज्यादा निर्भर करता है।
फूले-आंबेडकरी आन्दोलन को आगे बढ़ाने के लिए समाज उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों में शामिल होना, जागरूक और सभ्य लोगों की संगत में रहना, अपने अधिकारों के बारे में ज्ञान होना, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी रखना और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के सम्पर्क में रहकर उनका मार्गदर्शन लेते रहना आपको जागरूक बनाता है।
यदि आपको अपने अधिकारों की और अपने समाज के बच्चों को मिलने वाले अधिकारों की जानकारी है, यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के सम्पर्क में रहते हैं और आप लगातार उनसे जानकारी या मार्गदर्शन ले रहे हैं, यदि आप फूले-आंबेडकरी कार्यक्रमों में लगातार सम्मलित होते रहते हैं तो यकीन मानिए आप बहुत कम खर्चे में भी अपने बच्चों को बहुत बेहतर शिक्षा दिला सकते हैं। फूले-आंबेडकरी आन्दोलन में सम्मलित होने की आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि भी यही होगी।
जो भी व्यक्ति इस बात को जितनी जल्दी समझ लेगा यह बात उस व्यक्ति के लिए व उसके परिवार के लिए उतनी ही बेहतर सिद्ध होगी। यदि कोई सबसे जरूरी चीज है तो वो है सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना। यदि किसी भी बच्चे को सही समय पर सही-सही मार्गदर्शन मिल जाए तो साधारण सा बच्चा भी अपने सम्यक प्रयास से अपने जीवन में किसी भी मंजिल को हासिल कर सकता है।
लेकिन यदि किसी बच्चे को सही समय पर सही सही मार्गदर्शन नहीं मिलता है तो बचपन में पढ़ाई में बहुत होशियार रहा बच्चा भी निर्णायक समय पर भ्रमित या गुमराह हो जाता है। बचपन में पढ़ाई में तेज तर्रार होने के बावजूद भी सही मार्गदर्शन ना मिलने से या भ्रमित होकर गलत निर्णय लेकर गलत दिशा में चला जाता है, या भटक जाता है। और वो बच्चा बड़ा होकर खुद को जिंदगीभर कोसता रहता है।
इसलिए जरूरी है कि,
हम समाज के साथ रहें, समाज के संगठन में रहें, समाज के शैक्षणिक,सामाजिक, कलाचारिक, आर्थिक, राजनीतिक कार्यों व कार्यक्रमों में सम्मलित होते रहें।
समाज उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक लोगों का सम्मान करें, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लगातार संपर्क में रहें और उनसे लगातार मार्गदर्शन लेते रहें।
—
प्रदीप कुमार बौद्ध
(दिल्ली)







