‘आया देश विक्रेता ‘ गाने के गायक गायिका को जान से मारने की धमकियां।

 केंद्र में सत्ता में बैठे दलों के खिलाफ चारों तरफ से नाराजी बढ़ गयी है। खास कर के निजीकरण की नीति के खिलाफ युवाओं में भयंकर नाराजी है। कई युवा सोशल मीडिया पर  इसके बारें में लिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लेख, गीत, पथनाट्य आपको मिलेंगे।

ऐसे ही एक मिशन गायक विशाल गाजीपुरी द्वारा ‘आया देश विक्रेता ‘ यह गाना करीब 6  महीने पाहिले बनाया गया था। यह गाना  सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अब भी हो रहा है।

एक तरफ लाखो लोग गायक विशाल गाजीपुरी की इस गाने को लेकर तारीफ कर  रहे है, लेकिन दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के समर्थकों को यह रास नहीं आ रहा हैं।

इस गाने को डिलेट करने की तथा ऐसे गाने न गाने की धमकिया तक मिली है।

गायक द्वारा इस गाने को डिलेट करने से मना किया गया तो उन्हें जिन्दा जलाने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। 

गायक विशाल गाजीपुरी के साथ उनकी साथी गायिका सपना बौद्ध ने लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पुलिस प्रसाशन से सुरक्षा की गुहार तक लगा चुके हैं।

पिछले कई महीनों से धमकियां मिली है जिसका फ़ोन रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दिया गया है। लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर पायी है।

  गायक विशाल गाजीपुरी अपने परिवार के साथ किसी  काम से बाहर गए तो उन्हें रास्ते में कुछ लोगोंने रोका और   विशाल गाजीपुरी के साथ उनकी साथी सपना बौद्ध  की   कनपट्टी पर बन्दुक रख कर धमकीया  देने लगे , की वे आगेसे ऐसा कोई गाना न गाये , इस दौरान उनके साथ मौजूद उनकी माँ ने उन लोगों से बिनती करते हुए अपने बेटे के जान की  भिक मांगती रही । कुछ देर बाद चेतावनी का नाम दे कर इन्हे छोड़ दिया गया , और उनकी जान बच गयी।     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here