उत्तर प्रदेश के बागपत पुलिस ने कुल 7 लोगों की इसलिए गिरफ्तार किया कि उन्हें खबर हो गयी कि यह लोग रात के वक्त श्मशान घाट से कफन और दूसरे कपड़े चोरी करके ले आते थे, उसकी धुलाई करते थे और उन पर ग्वालियर की किसी कंपनी का स्टिकर लगाकर उनपर रिबन और स्टिकर लगाकर पैंकिग कर मार्किट में बेचते थे।
बागपत पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार ऐसा करने वाल कुल 7 लोगों को जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें मुख्य आरोपी व्यापारी प्रवीण जैन को बताया गया है। जिनकी गिरफ़्तारी हुयी है उनमें बाकी के नाम व्यापारी प्रवीण जैन का बेटा आशीष जैन, भतीजा ऋषभ जैन, श्रवण कुमार शर्मा, राजू शर्मा, बबलू और शाहरुख खान है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 520 सफेद चादरें, 127 सफेद कुर्ते, 52 सफेद साड़ियां और दूसरे कपड़े बरामद किये।
इनकी गिरफ़्तारी के बाद इस पर सीधा राजनैतिक हस्तक्षेप की पेशकश हुयी है। बागपत जिले के बीजेपी अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर इस मामले को फर्जी बताया। चिट्ठी में यह लिखा की जैन समाज बीजेपी का मूल मतदाता है। सूरजपाल सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इनपर दुर्भावना से कार्यवाही हुयी है।








कफन चोरी में ब्राह्मणों के ही नाम ऊपर है।