===
जहाँ पूरी दुनिया कोरोना से विज्ञान के सहारे लड़ रही है, वहां कुछ लोग ऐसे भी है जो आज भी अंधश्रध्दा में फसे हैं। देवताओं की प्रार्थना, मंत्र कहने से मरीज ठीक होंगे या कोरोना वायरस मरेगा ऐसा कुछ लोगों लोगों को लगता है।
उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक अस्पताल में कोरोना मरीज के दो परिजन महिलायें उस मरीज का ऑक्सीजन मास्क हटाकर जोर जोर से हनुमान चालीसा का पाठ करने लगी, जयकारे लगा रही थी। बताया जा रहा है की मरीज को ठीक हो इसलिए ऐसा कर रही थी। लेकिन कुछ ही देर में मरीज की मौत हो गयी। इन महिलाओं ने मरीज की ऑक्सीजन की नली भी निकाल दी थी। जनसत्ता ने इसके बारे में खबर प्रकाशित की है।
अन्धविश्वास का यह कोई पहला उदाहरण नहीं है। लेकिन यह तब हो रहा है जब कई धर्मगुरु भी विज्ञान के शरण में चले गए हैं, पूरी दुनिया वैज्ञानिकों के भरोसे हैं ऐसे वक्त इस प्रकार की हरकतें गुस्सा दिला देती है।
आपको बता दें कि मंत्रोच्चारण आदि से कोरोना मरीज को ठीक किया जा सकता है इस प्रकार की बातें पहले से चर्चा में हैं लेकिन इसके साथ ही कोविड- 19 से बचने के लिए शरीर को गोबर और गोमूत्र रगड़ने की भी बातें सामने आ रही है।
कोरोना के इलाज का सिर्फ एक यही मामला सामने नहीं आया है बल्कि एक दूसरे मामले में तो कई लोग गोबर और गोमूत्र से खुद के शरीर को रगड़ने लगे जिससे कि वह खुद को कोविड-19 से बचा सके। ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच अब लोगों का विश्वास अंधविश्वास पर ही रह गया है।
इसके अलावा उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में कुछ लोगों ने बाल्टियों में हवन की सामग्री जलाई और गली गली घूमने लगे। उनका कहना यह था कि हवन के धुएं से कोरोना का वायरस मर जाएगा।
इस प्रकार की कई खबरें आ रही है। सवाल यह है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं? आपको बता दें कि वर्तमान गंभीर घडी में चारों तरफ डर माहौल है। दूसरी तरफ देश की स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। जब मौका था, तब जरुरी बातें की नहीं गयी। ऐसे में जब सरकार और प्रशासन ही कमजोर पद जाएं तो लोग इस तरह के अज्ञान और अंधश्रद्धा में फंस जाते हैं। सब ठीक हो जाएगा यह आशा देते हुए लोगों को आधार देने हेतु प्रार्थना करना अलग बात है लेकिन इस प्रकार से अंधश्रध्दा पालना अत्यंत गंभीर है।







