कोविड मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज
अभी 30 बेड की सुविधा, जल्द ही 50 बेड करंगे।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन लाखों की संख्या में बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। मरीजों को समय पर सलाह, दवाइयां और उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज जान गवां बैठे हैं। पहले से जर्जर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था भी हताश है। दूसरी तरफ निजी अस्पतालों में लाखों की फीस लग रही है। इलाज के अभाव में गरीब और वंचित लोगो को न चाहते हुए अपनों को खोना पड़ा है।
इस बात को देखते हुए जगह जगह कुछ संपन्न लोग अपने अपने तरीके से वंचित लोगों को मदद कर रहे हैं। कुछ लोग मेडिकल कैंप चला रहे हैं, कोई अन्न छत्र चला रहे हैं। कुछ लोगों ने इकट्ठा आकर अस्थायी कोविड केयर सेंटर की स्थापना की है। शुक्रवार 14 मई को इसका उद्घाटन हुआ।
आदरणीय भंते आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई के करकमलों से इसका लोकार्पण हुआ। आदरणीय भंते नागार्जुन सुरेई ससाई ने इसकी अगुवाई करने वाले डॉक्टर्स और उनकी टीम को मंगल कामनाएं दी और दानदाताओं का साधुवाद किया।
नागपुर में कोविड मरीजों के लिए मंगल मैत्री कोविड केयर सेंटर की शुरुवात की गयी। यह सेंटर दीक्षाभूमि स्मारक समिति की सहमति से ऊंटखाना के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की इमारत में कार्यरत रहेगा, जो रमाई बुद्ध विहार के प्रांगण में स्थित है। यहां कोविड-19 से पीडित मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा।

यहां ऑक्सीजन की सुविधा के साथ बेड उपलब्ध किया जा रहा है। यहां डॉक्टर, नर्स और केयर टेकर उपास्थित रहेंगे। मेडिकल सुविधाओं में दवाइयां आदि दी जा रही है। साथ ही मरीज को निशुल्क भोजन भी दिया जाएगा। अभी यहां 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, जल्द ही यह 50 बेड तक की जायेगी।
मूल रूप से बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की पहल से महाराष्ट्र के नागपुर में बहुजन और वंचित की सहायता हेतु, मूलनिवासी बहुजन और वंचित कोविड मरीजों के लिए मंगल मैत्री कोविड केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां इन मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा।
इस कोविड केयर सेंटर के इस उद्घाटन कार्यक्रम में इस प्रकल्प के लिए आर्थिक मदद करनेवाले दानदाता भी उपस्थित थे। इस वक्त इस मंगल मैत्री कोविड सेंटर की अगुवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ प्रदीप आगलावे इस प्रकल्प की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उपस्थित साथियों को डॉ उरकुडे इन्होने सेंटर में दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया।

मंगल मैत्री कोविड केयर सेंटर की यह पहल डॉ.अशोक उरकुड़े और उनके मेडिकल क्षेत्र से संबंधित अन्य डॉक्टरों और कुछ समाजसेवियों की टीम के सामाजिक चिंतन और अथक परिश्रम का नतीजा है। बता दें कि, डॉ. अशोक उरकुड़े डॉ.कृष्ण कांबले (नागपुर के सुप्रसिद्ध कैंसर स्पेशलिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट) के बहुत करीबी रहे हैं। डॉ.कृष्ण कांबले न केवल एक लोकप्रिय डॉक्टर थे, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी भी रहे हैं। हाल ही में डॉ. कृष्ण कांबले जी कोविड के कारण दुखद निधन हो गया।
इस प्रकल्प को शुरुआत करने के लिए फूले अम्बेडकरी सामाजिक संस्थाओं ने अपना सहभाग दिया। जिनमें मुख्यरूप से ब्लू विज़न फोरम (BVF ), डॉ बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त नागरी जयंती समिति, बाबा साहब डॉ.अंबेडकर नेशनल एसोसिएशन इंजीनियर्स, SCAN, संजीवनी सखी संघ , आवाज इण्डिया, त्रिरत्न संस्था, बहुजन हिताय संघ, APEN, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर एग्रीकोष एसोसिएशन, आलोक एजुकेशन ट्रस्ट, द प्लेटफॉर्म, ऑल इंडिया एससी-एसटी जनरल इंश्योरेंस एसोसिएशन, सोशल एंटरप्रेन्योरशिप (गल्फ), संथागार फाउंडेशन और महिला क्रांति परिषद समिति आदि संस्थाओं ने इसमें अपना सहयोग दिया है।
इन संस्थाओं से जुड़ें कई फूले-अम्बेडकरी बुद्धिजीवियों ने आर्थिक दान दिया। इसके साथ ही विदेश से BAIAE (Japan), Ambedkar International Mission (AIM-UAE), AIM (Japan), AANA (USA), AIM (USA), AIM (Oman), AIM (Germany), AIM (Bahrain) आदि संस्थाओं ने भी भारी सहायता की है।
जिन सहयोगियों ने दिन रात मेहनत करके इस कार्य में डॉ अशोक उरकूड़े जी का साथ दिया और इस नेक काम को सफलता की मंजिल तक पहुंचाया उनका नाम के साथ गौरव किया गया। प्रदीप अगलावे जी ने कुछ प्रमुख दानदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई कुछ गणमान्य सहयोगियों और दानदाताओं का पुष्पगुच्छ देकर गौरव की गया।
इस प्रकल्प का उद्घाटन के समय कुछ प्रमुख दानदाताओं की नाम पढ़कर सुनाये गए तथा कुछ गणमान्य सहयोगियों और दानदाताओं का पुष्पगुच्छ देकर गौरव किया गया।
साथ ही इस कोविड केयर सेंटर के लिए कार्य करने वाले डॉ सूचित बागले, डॉ निकेतन जाम्भुलकर , डॉ चंद्रशेखर गायकवाड, डॉ वानखेडे, आयुष्मान जांभुळे, आयु. लोखंडे, आयु. वासनिक, आयु. अश्विनी कापसे, डॉ सिद्धार्थ गायकवाड, डॉ सुधीर फुलझले इनका इस समय साधुवाद किया गया।







