बहुजन पावर कर्मचारी संगठन हुआ मक्कम के साथ संल्गन

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एमएसईबी) में कार्यरत बहुजन पावर कर्मचारी संगठन हाल ही में मक्कम से एफिलिएशन किया। बहुजन पावर कर्मचारी संगठन यह एमएसईबी के एससी एसटी ओबीसी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत है। इस संगठन के पदाधिकारियों की दिनांक 12 जुलाई 2021 को नाशिक में हुयी एक बैठक के बाद यह जानकारी दी कि उनका संगठन राष्ट्रीय स्तर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्यायों का समाधान करने हेतु मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ (मक्कम) इस राष्ट्रीय संगठन के साथ सलंग्न हुआ है।

12 जुलाई 2021 को मक्कम और बहुजन पावर कर्मचारी संगठन के राज्य पदाधिकारियों के साथ हुयी बैठक में मक्कम (MKKM) के नियम और कार्यक्रम पर बात हुयी। बैठक में मक्कम की ओर से एड मोहन सोनवणे, राज्य अध्यक्ष, मक्कम, महाराष्ट्र, एस. डी. किर्तिकर, CEC सदस्य मक्कम, मंगेश माटे, जिला अध्यक्ष, मक्कम, नाशिक जिला, और शैलेंद्र वाघमारे जिला सचिव, मक्कम, नाशिक जिला यह उपस्थित थे। और बहुजन पावर कर्मचारी संगठन की ओर से एड राजन शिंदे, महासचिव, BPKS, महाराष्ट्र, सुनील जाधव, सदस्य, BPKS, महाराष्ट्र, मू जितेंद्र भंडागे, सदस्य BPKS , महाराष्ट्र, विजय हिवाले, सदस्य, BPKS, महाराष्ट्र उपस्थित थे।

मक्कम के CEC सदस्य एस. डी. किर्तिकर ने एमएनटी न्यूज नेटवर्क को बताया कि मक्कम महाराष्ट्र के विभिन्न संगठनों के साथ बातचीत कर रहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं पर राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक ताकत खड़ी की जाए। महाराष्ट्र में राज्य सरकार कई विभागों में आउटसोर्सिंग के नाम पर कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारी हैं उनके लिए भी मक्कम कदम उठा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग के शिक्षक तथा नॉन टीचिंग कर्मचारियों के संगठनों से भी संपर्क हो रहा है।

आपको बता दें कि मक्कम कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु 10 पॉइंट अजेंडा को लेकर देश विभिन्न राज्यों में मूलनिवासी बहुजन कर्मचारयों और उनके संगठनों के साथ चर्चा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here