पंजाब में कई सरकारी पद खाली, चुनाव के सामने पदों को भरने की कवायद तेज।
यह बात अब सभी के ध्यान में आ रही है कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ जाता है वैसे वैसे सत्तादल के नेता लोकलुभावन योजनाओं की घोषणाएं करते हैं। यही हाल पंजाब का भी है। पंजाब में वर्ष 2022 के फरवरी या मार्च में चुनाव होने के आसार है।
चुनाव को जैसे ही एक साल रह जाता है सरकारें एकदम यह दिखाना शुरू कर देते हैं कि वह नागरिकों के लिए नयी नयी योजनाएं ला रहे हैं। ठीक ऐसे ही, पंजाब में एक वर्ष पहले एक लाख सरकारी नौकरियों की योजना लायी गयी। लेकिन इस योजना की क्या स्थिति है यह जानकार आपको हैरानी होगी।
आपको बता दें कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 14 अक्टूबर 2020 को अर्थात करीब 9 महीने पहले एक योजना के तहत 1 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कही थी। जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी भी दी थी।
सरकार के ही आंकड़ों के मुताबिक अब तक 45735 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया जिनमें से अधिकतर अब भी भर्ती प्रक्रिया के ही अधीन है। दूसरे शब्दों में अभी तक भर्ती नहीं हुयी है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत यह बताया गया है कि पंजाब राज्य के विभिन्न विभागों में 1 अप्रैल 2020 से 9311 उम्मीदवारों की नियुक्ति हो गयी है।
जानकारी ताजा करें कि पिछले कई महीनों से किसान संगठनों द्वारा केंद्र की कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष चल रहा है जिसमें पंजाब के किसान नेतृत्व कर रहे हैं। किसान अनेक बातों को लेकर परेशान है। दूसरी तरफ पजाब के लाखों पढ़े लिखें युवा सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।
पिछले करीब एक वर्ष से पंजाब के किसान केंद्र सरकार के साथ कृषि कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं।
दूसरी तरफ लाखों पढ़े लिखे युवां सरकारी नौकरी की मांग कृते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अभी भी राज्य सेवा में हजारों पद खाली है, सीधी भर्ती के तहत अनेक पदों पर भर्ती नहीं हुयी है। युवा यह भी मांग कर रहे हैं कि पंजाब में विभिन्न विभागों में कितने पद हैं और कितने पद खाली है?







