शौर्य दिवस के अवसर पर देश भर में कार्यक्रम।

भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ को दी गयी मानवंदना|

बीएसफोर महा अभियान के तहत समाज जागृति और समाज संगठन का आगाज।

पूरे भारत भर में नव वर्ष का स्वागत किया गया। साथ ही मूलनिवासी बहुजन समाज ने 1 जनवरी को शौर्य दिवस और राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले तथा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले द्वारा शुरू की गई भारत की पहली पाठशाला के पर्व को मनाते हुए देशभर में अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किए।

पुणे स्थित भीमा कोरेगांव विजय स्तम्भ को मूलनिवासी बहुजनों ने मानवंदना दी। इस वक्त महाराष्ट्र राज्य सरकार के मंत्रियों ने भी मानवंदना दी।

देश भर में जगह -जगह भीमा कोरेगांव विजय स्तम्भ  की प्रतिकृतियां तैयार की गई।

किसी भी त्यौहार या कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वरूप संगठनात्मक सोच और प्रयास से प्राप्त होता है।

बामसेफ और उसके विभिन्न अंगों और संघ द्वारा देशभर में लगातार इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हाल ही में बामसेफ का 38 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 28 दिसंबर को राजा महेंद्र वरम, आंध्र प्रदेश में संपन्न हुआ। वहां से लौटने के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह 1 जनवरी शौर्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बीएसफोर अर्थात भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्धन राष्ट्र व्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे वर्षभर बीएसफोर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने वाले है।

एमएनटी न्यूज नेटवर्क के प्रतिनिधि रजनीश प्रजापति ने रिपोर्ट भेजी है कि मध्य प्रदेश के रीवा में 1 जनवरी को मानवंदना व जागृति मार्च निकाला गया । कलेक्ट्रेट पहुँचकर परिसर में स्थापित डाॅ बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विचार-गोष्टि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

बामसेफ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ व पीपीआईडी लीगल सेल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसवक्त मौजूद रहें। जिसमें मुख्य रूप से एडवोकेट आर एस वर्मा, इंद्रमणि बौद्ध, श्रवण कुमार बौद्ध, डाॅ उमेश, रजनीश प्रजापति, माननीया प्रतिभा वर्मा, माननीया सुषमा, डाॅ विजय पाल सिंह, बाबादीन प्रजापति, रविराज बौद्ध, राजेश प्रजापति, जोखीलाल प्रजापति, एडवोकेट महेंद्र पटेल, मनीष प्रजापति, सकोचिल बंसल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस 1जनवरी 1818, राष्ट्रपिता ज्योतिबा व राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले द्वारा प्रथम विद्यालय की स्थापना, देश में समान दण्ड संहिता 1 जनवरी 1862 में लागू होने एवं नव वर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रीवा मध्य प्रदेश से सैकड़ों किलोमीटर दूर उत्तराखंड के हरिद्वार के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में शौर्य दिवस के अवसर पर  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को एमएनटी न्यूज नेटवर्क के प्रतिनिधि राजा गौतम ने एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क पर लाइव भी किया।

हरिद्वार के नन्हेड़ा अनंतपुर में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर सहभाग लिया और विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया।

इस अवसर पर मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मू. ललित कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को 1 जनवरी दिवस के महत्व को समझाया। 1 जनवरी केवल नववर्ष का दन नहीं बल्कि इसी दिन क्रूर पेशवा राज को समाप्त करने के लिए पुणे स्थित भीमा कोरेगांव में युद्ध हुआ और पेशवा राज को पराजित किया गया। इसी दिन राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले द्वारा प्रथम पाठशाला की स्थापना की गई ।

इंजीनियर मू. ललित कुमार ने बताया मूलनिवासी समाज के आंदोलन से जुड़े हुए सभी पर्वों को हमने याद करना चाहिए, मनाना चाहिए, जिससे हमारा इतिहास पता चले और हमारे आंदोलन के कार्य का उद्देश्य भी हमें ध्यान में रहे।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. विकास सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन के लिए हम सबको जाति से ऊपर उठकर मूलनिवासी कहने की ज़रूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष मू. सुधीर कुमार ने की और प्रस्तावना मू. अनुज गौतम ने की। विजयी व बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मूलनिवासी संघ की जिला इकाई के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

आपको बता दें कि झारखंड राज्य के गढ़वा में भी गांव स्तर पर 1 जनवरी शौर्य दिवस को मनाया गया। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ की प्रतिकृति को स्थापित किया गया था। शौर्य दिवस अभिवादन कार्यक्रम में मूलनिवासी सदस्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को और परिवार के सदस्यों को 1 जनवरी के इतिहास को बताया गया। बामसेफ मूलनिवासी संघ मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के सदस्यों ने इस वक्त अपने विचार रखे।

आपको बता दें कि देश भर में जगह-जगह ओबीसी एससी एसटी द्वारा 1 जनवरी से 26 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 1 जनवरी को शौर्य दिवस 3 जनवरी को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस 12 जनवरी को राजमाता जिजाऊ जयंती 26 जनवरी गणतंत्र दिवस आदि प्रमुख को ध्यान में रखते हुए मूलनिवासी बहुजन समाज के लोग समाज में जागृति और संगठन का आगाज करते हैं। बामसेफ और प्रशाखा संगठनों द्वारा देशभर में बीएस-4 अर्थात भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्धन के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी के तहत यह सभी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पूरे वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

===

रीवा मध्यप्रदेश जागृति मार्च एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न।

हरिद्वार उत्तराखंड में जागृति कार्यक्रम कलाकारी प्रस्तुति के साथ शौर्य दिवस को मनाया गया।

झारखंड गढ़वा में भीमा कोरेगांव विजय स्तम्भ की प्रतिकृति तैयार की गई।

Bs4 राष्ट्रपति महा जन जागरण अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम।

3 जनवरी से 12 जनवरी के दरमियान होंगे कार्यक्रम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here