राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने की मुस्लिम युवक की हत्या।

=====

मामला महाराष्ट्र के नासिक से निकल कर आई हैं जहा मवेसी ले जा रहे मुस्लिम व्यक्ति की राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। जबकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ हैं की वे लोग वैध या अवैध मवेसी ले जा रहे थे।

======

इस देश के द्विज देश के गैर – द्विजों को अलग अलग तरीकों से प्रताड़ित करते हैं। इस देश के एससी एसटी को जातिवाद के नाम पर देश के ओबीसी को हिंदू मुस्लिम दंगों के नाम पर और देश के मुस्लिम वर्ग को धर्म और गौ तस्करी के नाम पर।

ये लोग देश के मूलनिवासियों को मुस्लिमो के खिलाफ नफरत फैलाना सिखाते है और उन्हें देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं। लेकिन सच तो यह हैं की जितना देश और देश के मूलनिवासियों का नुकसान इन मनुवादियों से हुआ है, उतना नुकसान और किसी से भी नही हुआ हैं।

आज भी देश में ऐसे कई संगठन खुलेआम चलाए जा रहे है जो देश में नफरत फ़ैलाने का काम करते हैं। लेकिन फिर भी संगठनों को सरकारें बैन नहीं करती हैं।

हाल ही में मामला महाराष्ट्र के नासिक जिले से निकल कर आया हैं। खबर के मुताबिक बीते आठ जून, दो हजार तेईस को भिवंडी निवासी तेईस वर्षीय लुकमान सुलेमान अंसारी और दो अन्य व्यक्ति कुछ मवेशियों को ले जा रहे थे। जब हिंदुओं की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया ।

जिसके बाद अंसारी का शव दो दिन बाद यानी दस जून, दो हजार तेईस को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत मामला दर्ज किया गया हैं।

मृतक लुकमान सुलेमान अंसारी के साथ दो और सदस्य मौजूद थे जिनकी पहचान अतीक पड्डी और अकील गुलाम गावंडी के नाम से हुई है। अकील गुलाम गावंडी बताते है की, राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने उन्हें पकड़ने के बाद बांस के डंडे से मारना शुरू किया और पैसे की मांग की, लेकिन वह भागने में सफल रहे।

हालांकि, लुकमान और पप्पू को बजरंग दल के सदस्यों ने एक निजी कार में ले गए। पप्पू ने कहा कि उन्हें सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। वह एक दिन के लिए अस्पताल में थे। लेकिन लुकमान सुलेमान अंसारी को बेरहमी से पीटा गया उन्हे घसीटा गया होगा क्योंकि उनके शरीर पर कई गहरे निशान मिले हैं।

यह कोई नया मामला नहीं है जहा गौ तस्करी के नाम पर किसी मुस्लिम व्यक्ति की हत्या की गई हो। बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से ऐसी घटनाए सामने निकल कर आती रहती हैं। जहा कथित हिंदू वर्ग या हिंदू संगठनों से जुड़े लोग देश के मुस्लिमों को गौ हत्या और गौ तस्करी के नाम पर प्रताड़ित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here