मांग-गरोड़ी जनजाति ने मनाई जयंती
15 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र के धुले जिला स्थित मोराने गांव में मूलनिवासी बहुजन एकजूटता के तहत कार्यक्रम हुआ। फूले-आंबेडकर विचारधारा को समझाए हुए यहां घुमन्तु जनजाति (नोमेडिक ट्राइब) के मांग गारोड़ी समुदाय में बिछड़े मूलनिवासी साथियों ने फूले-आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया। इस वक्त प्रबोधन का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। भारी संख्या में उपस्थिति थी।
“डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर व भारतीय संविधान”” इस विषय पर प्रबोधन हुआ। मू. रवींद्र मोरे सर (वरिष्ठ कार्यकर्ता बामसेफ) ने उपस्थित मूलनिवासी नागरिकों को बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन किया। इस वक्त जीएस बैंक के मू. राजेंद्र शिंत्रे नाना उपस्थित थे।
इस जयंती कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यों का पुस्तक को उपहार के रूप में देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।








