एससी, एसटी, और अल्पसंख्यकों की जीतनी संख्या देश में हैं उसका अनुपात निकालें तो उस अनुपात से कई अधिक लोग भारत के विभिन्न जेलों में बंद हैं, यह बात एनसीआरबी अर्थात नेशनल क्राइम रिकॉर्डस ब्यूरो की रिपोर्ट से सामने आयी है।
देशभर की जेलों में कुल 4,88,511 कैदी बंद हैं और इनमें से 3,71,848 कैदी विचाराधीन (Undertrial) हैं।
विचाराधीन कैदियों में लगभग 20% मुस्लिम हैं जबकि लगभग 73% एससी, एसटी, ओबीसी हैं।
अनुसूचित जाति जो भारत की आबादी का 16.6% है, जबकि सभी विचाराधीन बंदियों में 21% और सभी दोषियों में करीब 21% इनका हिस्सा हैं। जो इनकी जनसंख्या के अनुपात से 4% अधिक है।
अनुसूचित जनजाति भारत की कुल आबादी का करीब 8.6% हैं। सभी विचाराधीन कैदियों में इनका हिस्सा 10% और सभी दोषियों में लगभग 14% आदिवासी हैं। दोषियों में इनका हिस्सा इनकी जनसंख्या के अनुपात में 6% ज्यादा है।
भारत में ओबीसी समुदाय की कुल आबादी करीब 41 फीसदी मानी जाती है जबकि यह 52 प्रतिशत है। देश के जेलों में विचाराधीन कैदियों में से ओबीसी की कुल संख्या 41 फ़ीसदी है जबकि दोषियों में लगभग 37 प्रतिशत लोग ओबीसी से आते हैं।
आपको बता दें, सारे देश में ज्यादातर हार्डकोर क्रिमिनल तथाकथित ऊंची जातियों से देखें जाते हैं, लेकिन उन्हें न तो पुलिस पकड़ पाती है, न ही न्यायपालिका उन तक पहुंच पाती है और न ही मीडिया का उनपर ध्यान जाता है।
विचारकों का यह मानना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि न्यायपालिका में ओबीसी, एससी, एसटी, वर्ग को समुचित भागीदारी नहीं है। विचारकों के अनुसार कॉलेजियम सिस्टम के माध्यम से कुछ खास परिवारों के लोग और तथाकथित ऊंची जातियों के लोग ही हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हो रहे हैं और यह अपने वर्गीय चरित्र के हिसाब से फैसले दे रहे हैं।
ओबीसी एससी एसटी अर्थात मूलनिवासी बहुजन समाज के लोगों को उच्च न्यायपालिका में भागीदारी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से और संविधान के दायरे में रहते हुए काम करना चाहिए।







