============
बेलड़ा गांव प्रकार को लेकर जारी धरने में कई मूलनिवासी संगठनों ने सहभाग किया हैं और न्याय की इस लड़ाई में साथ और सहयोग देने का वादा किया हैं। संविधान प्रबोधक मूलनिवासी ललित कुमार लगातार धरने पर उपस्थित होकर लोगो का मनोबल बढ़ा रहे हैं और उनकी मांगों को जोरदार तरीके से रख रहे हैं।
===========
बेलड़ा गांव प्रकरण में मारे गए मूलनिवासी पंकज और इलाज के दौरान मौत का शिकार हुए मूलनिवासी प्रमोद कुमार के मामले में दोनो मृतक की पत्नी और समस्त गांव वाले पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।
धरने पर बैठे मूलनिवासियों ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा की, जिन बारह मांगो को लेकर प्रशासन ने वादा किया था, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस प्रदर्शन में मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने खुलकर समर्थन किया हैं।
संविधान प्रबोधक मूलनिवासी इंजीनियर ललित कुमार भी पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए लगातार धरने स्थल पर उपस्थित होकर प्रदर्शनकारियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
धरने स्थल पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मूलनिवासी ललित कुमार ने आए दिन हो रहें अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार का घोर विरोध किया और देश के समस्त मूलनिवासियों को एक होने को कहा।
संविधान प्रबोधक मूलनिवासी ललित कुमार ने अपने भाषण में शासन प्रशासन सहित अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक आयोग को भी फटकार लगाया । उन्होंने कहा की बेलडा पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए नही तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए तैयार रहे सरकार।
मूलनिवासी ललित कुमार कहते है की, वर्तमान में सिर्फ गरीब ही नहीं बल्कि अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिलाएं और सिर्फ एससी, एसटी के लोग ही नही बल्कि ओबीसी, अल्पसंख्यक; मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और सभी हिंदू और आम नागरिक भी परेशान हैं।








