
आए दिन पिछडी जाती के लोगों पर अत्याचार होते रहते हैं। कभी उनको पिटा जाता है, तो कभी पुरा गावं उनपर बहिष्कार डाल देता है। ऐसे ही उत्पीड़न की एक घटना राज्यस्थान के बिकानेर में हुई है। पिछडे जाती के एक युवक ने मूँछें रखने पर उसकी दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दि गई।
मृतक का नाम प्रदीप कुमार है जो की मेघवाल समुदाय का था। जिस फतोही गावं में वह रहता था उस गाव में शुरु से ही अपनी मूँछो के वजह से मशहूर था । जिसे लेकर अगडी जाति वाले अक्सर प्रदीप को मूँछें कटवा लेने की धमकी दिया करते थे। लेकिन इस बात को वो हमेशा नजरअंदाज करता आया था।
लेकिन पास के ही गावं में वह कुछ सामान लेने गया तो उसे आरोपियों ने घेर लिया। साथ ही उसे मूँछें कटवाने की जबरजस्ती करने लगे। लेकिन जब वो नही माना तो उस के सर पर गोली मार के उसकी हत्या कर दि।
इस घटना के बाद मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें 2 लोग नाबालिक थे । पुलिस ने दोनो ही नाबालिगों को हिरासत में ले लिया जबकि एक आरोपी भानू सिंह फरार है।






