लोकराजा राजर्षि छ. शाहू जी महाराज स्मृति शताब्दी | 6 मई, सुबह 10 बजे, 100 सेकण्ड की विनम्र मानवंदना !

6 मई, सुबह 10 बजे, 100 सेकण्ड की विनम्र मानवंदना !

लोकराजा राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज का यह स्मृति शताब्दी वर्ष है। 6 मई को शाहू महाराज की 100 वां स्मृतिदिवस है। इस अवसर पर कोल्हापुर में लोकराजा राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज कृतज्ञता महोत्सव (स्मृति शताब्दी वर्ष) का आयोजन किया गया है।

साथियों, इस गंभीर अवसर पर लोकराजा राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को आदरांजलि अर्पण करने और कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु 6 मई को सुबह 10 बजे 100 सेकंडों के लिए स्तब्ध रहकर लोकराजा की स्मृति में अभिवंदन किया जाएगा। इस बारे में कोल्हापुर जिलाधिकारी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है।

6 मई, सुबह 10 बजे, 100 सेकण्ड की विनम्र मानवंदना !

साथियों 6 मई 2022 को आप जहां कहीं हो, कार्यालय, फैक्टरी, वर्कशॉप, स्कूल, कॉलेज, घर, प्रवास जहां आप हों, वहां सुबह ठीक 10 बजे 100 सेकण्ड के लिए के लिए स्तब्ध रहकर मानवंदना अर्पण करें। उनके जीवन संघर्ष, विचार और कार्य को याद करें, उनके मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा करें।

साथियों, आपको यह भी बता दें की कोल्हापुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इस अवसर पर होगा। 6 मई से 22 मई तक कृतज्ञता पर्व का आयोजन किया गया है। इस कृतज्ञता पर्व में युवा पीढ़ी के लिए वक्तृत्व स्पर्धा, पुस्तक प्रदर्शन, विज्ञान प्रदर्शनी, सायकल मार्च, चित्र व रेखा प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही चित्र रथ भी निकाला जाएगा। इस कृतज्ञता पर्व में शाहू महाराज के जीवनविचार व कार्य पर 100 व्याख्यानों का आयोजन होगा।

इस अवसर पर नवउद्यमियों के लिए लोकराजा स्टार्टअप, निवेश परिषद्, कोल्हापुर मसाला व मिरची मेला, कोल्हापुरी चप्पल मेला, राधानगरी निसर्ग पर्यटन, राधानगरी डैम दर्शन ऐसे कई कार्यक्रम इस मौके पर होंगे। एक अनोखे रूप में लोकराजा को इस वक्त कृतज्ञतापूर्वक अभिवादन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here