तीन महीने से बच्ची को स्कूल से भगाती रही टीचर।

छोटी जाति के होने से पढ़ाने से किया इनकार।

==========

देश में जातिवाद की स्थिति दर्शाने के लिए एक और उदाहरण उत्तर प्रदेश से निकल कर आई हैं । जहाँ द्विज शिक्षिका ने एक अनुसूचित जाति की बच्ची को पढ़ाने से मना कर दिया । आरोप हैं कि शिक्षिका छोटी जाति कह कर पढ़ाने से इनकार करती रही। बच्ची तीन महीने से स्कूल जाती रही। लेकिन शिक्षिका उसे स्कूल से भगाती रहीं।

एक समय था जब बाबा साहेब को भी क्लास रूम के अंदर सभी बच्चों के साथ बैठ कर पढ़ने नहीं दिया जाता था। उन्हें क्लास के बाहर बैठाया गया। लेकिन बड़ी ही उम्मीद के साथ बाबा साहेब ने संविधान में देश के दबे, कुचले, शोषित, वंचितों को वे सारे अधिकार दिलाये जो पहले नही थे। लेकिन आज भी स्थिति में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया। आज भी मूलनिवासियो को स्कूल से भगाया जा रहा हैं । इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले का मामला हैं। जहाँ एक अनुसूचित जाति की बच्ची सोनिया का आरोप है कि उसकी शिक्षिका पूजा सिंह उसे पढ़ाने से मना करती हैं। वह जब भी स्कूल जाती है तो शिक्षिका पूजा सिंह उसे स्कूल से भगा देती है। उसके साथ जुलाई से यही सिलसिला चल रहा है। वह जब भी स्कूल जाती है तो पूजा सिंह सोनिया से कहती है कि, मैं चमार और छोटी जाति के बच्चों को नहीं पढ़ाउंगी।

इस मामले में सोनिया के पिता मूलनिवासी भगवान प्रसाद का कहना है कि, इस मामले के संबंध में कई बार स्कूल गए हैं लेकिन शिक्षिका पूजा सिंह ने उनकी एक नहीं सुनी। उल्टा कहने लगी कि आपकी बेटी को क्लास में नहीं बैठने दूंगी और ज़्यादा तिया पांच की तो पुलिस को बुलाऊंगी और कहूंगी की मुझे मारने आएं हैं।

बताते चले कि पीड़िता के पिता के शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने उनसे कहा कि वो बेटी को लेकर स्कूल जाए और और पूजा सिंह से मेरी बात कराएं लेकिन पूजा सिंह ने अधिकरी से बात नहीं की। वहीं बच्ची के माता-पिता मू० भगवान प्रसाद और मू० ग्याना देवी को भी जातिसूचक गालियां देते हुए स्कूल से बाहर निकल दिया।

वही इस मामले में विपक्षी राजनीतिक दलों ने योगी सरकार को घेरा हैं। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हेंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, “योगी जी मदरसों के सर्वे से फुरसत मिल गयी हो तो आपके कलंकित कार्यकाल में शुरू हुई इस जातीय उत्पीडन की कुप्रथा पर भी ध्यान दीजिए। जिसे बढ़ावा देने के लिए आप कुख्यात हो चुके हैं।“

हालांकि फिलहाल इस मामले में अधिकारी ने शिक्षिका को तलब किया है। अधिकारी ने जांच के लिए टीम का भी गठन किया है। लेकिन पूजा सिंह का कहना है कि वह अपना कर्तव्य सही रूप में निभा रहीं है। उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं।

जरा सोचिए अगर संविधान लागू होने के सात दशक बाद भी यह हाल हैं तो इससे पहले मनुवादियों ने कितनी भयावह स्थिति बना के रखी होगी। आज भी जातिवाद के लगभग रोज सैकड़ो मामले सामने आते हैं । हजारों मामले ऐसे होंगे जो हम और आप तक नहीं पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here