बीजेपी विधायक के बेटे के घर छापा। मिले रिस्वत के करोड़ो रूपये।

================

बेटे के घर छापे के बाद बीजेपी विधायक हुवा फरार।

लोकायुक्त के हाथ अब तक सात करोड़ से अधिक कैस।

=============

बीते दिनों कर्नाटक के चन्नागिरि विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के कार्यालय और घर में लोकायुक्त की एंटी-करप्शन ब्रांच ने छापा मारा हैं। जिसके बाद टीम को सात करोड़ से अधिक कैस और जेवरात मिला हैं।

=============

कर्नाटक के चन्नागिरि विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा के बेटे और बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल के कार्यालय औऱ घर मे लोकायुक्त की एंटी-करप्शन ब्रांच ने छापा मारा हैं। जिससे करोड़ो रूपये कैस और जेवरात बरामद किया गया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 2 मार्च को लोकायुक्त की एंटी-करप्शन ब्रांच ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनके कार्यालय से एक करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई ।

जिसके अगले दिन यानी 3 मार्च को लोकायुक्त के अधिकारियों ने बेंगलुरु में प्रशांत मदल के आवास पर छापा मारा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत मदल के आवास से लोकायुक्त को करीब 6 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 40 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने के बाद छापेमारी जारी रखते हुए लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके और उसके सहयोगियों के घरों से अब तक सात करोड़ बासठ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा लोकायुक्त को जेवरात भी मिले हैं।

लोकायुक्त की एंटी-करप्शन ब्रांच का दावा है कि दफ्तर में पाए गए एक करोड़ो बासठ लाख रूपये रिश्वत के ही हैं। इसके अलावा आवास पर मिले छह करोड़ रुपये और जेवरों के सोर्स ऑफ इनकम की पड़ताल चल रही हैं।

लोकायुक्त के बयान के मुताबिक, बीजेपी विधायक को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया हैं। जिसके बाद से विधायक विरुपक्षप्पा फरार हैं। जिसकी तलासी फिलहाल चल रही हैं। वही अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत के साथ अब तक पांच लोगों को कस्टडी में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here