=============
घरेलू गैस सिलेंडर हुवा 50 रुपये महंगा।
350 रुपये बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर की क़ीमत।
============
इस देश में महंगाई आसमान छू रही हैं। जनमानस के लिए रोजाना उपयोग में आने वाली लगभग सभी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार से अधिक में मिलने लगी हैं। बीते एक मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में पचास रुपये की वृद्धि की गई।
==============
आज कल भारत की स्थिति सत्ताधारी नेताओं के भाषण के ठीक विपरीत हैं। बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक के आंकड़े हैरान करने वाली हैं। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी बदतर हैं।
अगर महंगाई की बात करे तो इस समय भारत में महंगाई दिन दोगुनी और रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रही हैं। हर वह जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जो लोगों के दैनिक जीवन मे लगभग रोज इस्तेमाल होती हैं।
रसोई गैस भी हर घर मे लगभग रोजाना इस्तेमाल में लाया जाता हैं। जिसकी कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा हुआ हैं। आज प्रति सिलेंडर की कीमत हजार रुपये से अधिक हैं। वही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दो हजार के पार हैं ।
बीते एक मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पचास रुपये बढ़ाये गए, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की क़ीमत में साढ़े तीन सौ रुपये की बढ़ोतरी की गई।
अब इस बढ़ोतरी के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ग्यारह सौ अधिक जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की क़ीमत दो हजार से अधिक की मिलेगी।
1 मार्च, 2023 को हुई वृद्धि के बाद अब 14.2 किलोग्राम के घरेलू तरलीकृत पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी की कीमत दिल्ली में 1,103 (ग्यारह सौ तीन) रुपये, मुंबई में 1,102.50 रुपये (ग्यारह सौ दो रुपये पचास पैसे) , कोलकाता में 1,129 (ग्यारह सौ उनतीस ) रुपये और चेन्नई में 1,118.50 रुपये ( ग्यारह सौ अठारह रुपये पचास पैसे ) का हो गया है।
वही एक मार्च को हुई साढ़े तीन सौ रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब उन्नीस किलोग्राम कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,119.50 रुपये (दो हजार एक सौ उन्नीस रुपये पचास पैसे ) बिकेगी।







