===========
बीते सताइस जुलाई, दो हजार तेईस को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) हरियाणा की एक बैठक चंचल गिरी आश्रम, कैथल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी सुभाष जांगड़ा ने की । उन्होंने उपस्थित साथियों को छत्रपति साहू जी महाराज के बारे में बताते हुए प्रतिनिधित्व दिवस के बारे में जानकारी दी।
===========
हरियाणा के कैथल में स्थित चंचल गिरी आश्रम में बीते सताइस जुलाई, दो हजार तेईस को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी सुभाष जांगड़ा की अध्यक्षता में पार्टी का एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमे कई लोगो ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मूलनिवासी सुभाष जांगड़ा ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन के बारे में व मूलनिवासी प्रतिनिधित्व दिवस के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की, छत्रपति साहू जी महाराज को भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता हैं। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं।
उन्होंने कहा की, छत्रपति साहू जी महाराज ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने राजा होते हुए भी शोषित और पीड़ित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने पिछड़े वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। साथ ही गरीब छात्रों के लिए छात्रावास स्थापित किये और बाहरी छात्रों को शरण प्रदान करने के आदेश दिए थे।
कार्यक्रम में उपस्थित मूलनिवासी रामदास सौदा ने उनकी शिक्षा पर बात करते हुए कहा कहा कि, छत्रपति साहू जी महाराज की शिक्षा राजकोट के राजकुमार विद्यालय में हुई थी। प्रारंभिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई रजवाड़े में ही एक अंग्रेज शिक्षक ‘स्टुअर्ट मिटफर्ड फ्रेज़र ‘ के जिम्मे सौपी गई थी। उन्होंने बताया की कैसे अंग्रेजी शिक्षक और अंग्रजी शिक्षा का प्रभाव छत्रपति शाहू जी महाराज के दिलों-दिमाग पर गहराई से पड़ा था और वे वैज्ञानिक सोच को न सिर्फ मानते थे बल्कि इसे बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करते थे।पुरानी प्रथा और परम्परा अथवा काल्पनिक बातों को वे महत्त्व नहीं देते थे।
पार्टि के कार्यक्रम में उपस्थित मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी कमल कांत वर्मा ने कहा कि, पिछड़ावर्ग की दशा में बदलाव लाने के लिए उन्होंने दो ऐसी विशेष प्रथाओं का अंत किया जो युगांतरकारी साबित हुईं। पहला सन उन्नीस सौ सत्रह में उन्होंने उस ‘बलूतदारी-प्रथा’ का अंत किया। जिसके तहत एक अछूत को थोड़ी सी जमीन देकर बदले में उससे और उसके परिवार वालों से पूरे गाँव के लिए मुफ्त सेवाएं ली जाती थीं।
इसी तरह सन उन्नीस सौ अठारह में उन्होंने कानून बनाकर राज्य की एक और पुरानी प्रथा ‘वतनदारी’ का अंत किया तथा भूमि सुधार लागू कर महारों को भू-स्वामी बनने का हक़ दिलाया। इस आदेश से महारों की आर्थिक गुलामी काफी हद तक दूर हो गई।
बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन में भी छत्रपति साहू जी महाराज का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने साल उन्नीस सौ बीस में एक सभा में घोषणा करते हुए मूलनिवासियों से कहा था की, मुझे लगता है आंबेडकर के रूप में तुम्हे तुम्हारा मुक्तिदाता मिल गया है । मुझे उम्मीद है वो तुम्हारी गुलामी की बेड़ियाँ काट डालेंगे।
छत्रपति साहू जी महाराज डॉक्टर अंबेडकर की खूब प्रसंशा करते थे और सिर्फ प्रसंशा ही नही करते थे बल्कि उनकी अधूरी पड़ी विदेशी शिक्षा पूरी करने के लिए उनकी मदद भी की थी।
पार्टी के राज्य संगठन सचिव मूलनिवासी सरदार हरदेव सिंह ने कहा कि, सन उन्नीस सौ दो के मध्य में साहू जी महाराज इंग्लैण्ड गए हुए थे। उन्होंने वहीं से एक आदेश जारी कर कोल्हापुर के अंतर्गत शासन-प्रशासन के पचास प्रतिशत पद पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित कर दिये। उन्होंने कहा की, महाराज के इस आदेश से कोल्हापुर के गैरबराबरी व्यवस्था पर जैसे गाज गिर गयी थी।
उन्होंने कहा की अठारह सौ चौरानवे में जब साहू जी महाराज ने राज्य की बागडोर सम्भाली थी, उस समय कोल्हापुर के सामान्य प्रशासन में कुल इकहत्तर पदों में से साठ पर उच्च जाति के अधिकारी नियुक्त थे। इसी प्रकार लिपिकीय पद के पांच सौ पदों में से मात्र दस फीसदी गैर-ब्राह्मण थे।
लेकिन साहू जी महाराज द्वारा पिछड़ी जातियों को अवसर उपलब्ध कराने के कारण सन उन्नीस सौ बारह में पंचानवें फीसदी पदों में से उच्च जाति के अधिकारियों की संख्या अब मात्र पैंतीस फीसदी रह गई थी।







