अमेरिका के मिशिगन में एनआरआई ने किसानों के समर्थन में रैली की.

Protest & Car Rally ,In Support of Farmers in India, Troy, Michigan, USA
माइनस 1 सेल्सियस की कड़ी ठण्ड के बावजूद 500 से अधिक एनआरआई किसानों के समर्थन में इकठ्ठा हुए.
तीन कृषि बिल वापस लेने की किसानों की मांग सही है.

आज किसान आंदोलन का 27वां दिन है। लेकिन सरकार अपनी बात पर अडी हुयी है। किसानों की मांग है की तीन कृषि और एक बिजली कानून वापस लिए जाए तथा एमएसपी का कानून बनाया जाए।

अब किसानों के आंदोलन को देश विदेश से समर्थन बढ़ रहा है। जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।

तीन कृषि बिल वापस लेने की किसानों की मांग सही है यह बताते हुए विदेशों में विभिन्न देशों में रह रहे एनआरआई किसानों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

अमेरिका के मिशिगन में 30 फारेनहाइट अर्थात माइनस 1 सेल्सियस की कड़ी ठण्ड के बावजूद भी 500 से ज्यादा एनआरआई और उनके परिवारों ने किसानों के समर्थन में अपनी आवाज उठायी।

अमरीका के मिशिगन के ट्रॉय शहर में रविवार 20 दिसम्बर को यह कार्यक्रम हुआ।

इस कार रैली में भारतीय अमेरिकन लोगों में विभिन्न धर्मों के लोग थे जिसमें बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, सिख और हिन्दू विचार के भी थे। इन्होने भारतीय झंडा साथ में लेते हुए किसान प्रोटेस्ट समर्थन में एक कार रैली का भी आयोजन किया गया।

समर्थकों ने इस वक्त अपने विचार भी रखें। कृषि संबधित तीन कानून जिस प्रकार से पारित हुए उसको लेकर वर्त्तमान प्रक्रिया पर गंभीर प्रतिक्रिया हुयी। तथा सभी ने यह बताया की यह कानून किसानों के विरोध में क्यों है।

किसान आंदोलन के समर्थन में खड़े हुए लोगों में अधिकतर कानून से जुड़े लोग, उद्यमि, आईटी प्रोफेशनल्स, इंजिनीयर्स, विश्वविद्यालयों के छात्र और अध्यापक, डॉक्टर्स, तथा विभिन्न कॉर्पोरेट में कार्यरत नेतृत्व भी शामिल थे।

कोएलिशन ऑफ़ अमेरिकन फॉर प्लुरलिजम इन इंडिया प्रेजिडेंट मसूद रब ने कहा की यह किसानों के समर्थन में यहाँ इकठ्ठा हुए लोग यह विभिन्न कलाचार, उपासना पद्धति और धर्मों के लोग है।

अम्बेडकराईट एनआरआई ग्रुप के सदस्य महेश वासनिक ने कहा की नीतियां किसानों के हित में नहीं होने के कारण देश भर में विभिन्न राज्यों में किसान खुदखुशी कर रहे हैं. अकेले महाराष्ट्र में पिछले वर्ष पंद्रह हजार से उपर किसानों की ख़ुदकुशी की जानकारी है।

पेरियार एनआरआई ग्रुप के प्रभाकरन और थिरु ने दक्षिण भारत में किसानों की क्या स्थिति है इसपर अपने विचार रखें।

सभी ने यह कहा की भारत का संविधान अपनी संवैधानिक मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करने का अधिकार देता है।

मिशिगन के जेनको एलुमनी एसोसिएशन के अमरिंदर सिंह और हैरी ने किसानों के समर्थन में भारी संख्या में उपस्थित सभी एनआरआई के आभार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here