उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में क्लस्टर अधिवेशन की तैयारी।

===========

बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजगरन अभियान के तहत पूरे देश में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के भी कई जगहों में बीएस फोर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के द्वारा प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक बीएस फोर के कार्यक्रमों के लिए मीटिंग और बैठके की जा रही है।

============

प्रदेश में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के द्वारा कई जगहों में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान,सुरक्षा,संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जागरण अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।

बीते छब्बीस जुलाई, दो हजार तेईस को अंबेडकर भवन, गोपेश्वर में मूलनिवासी संघ, जनपद चमोली द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीएस फोर महा जनजागरण अभियान के तहत क्लस्टर अधिवेशन को संपन्न कराने की चर्चा की गई ।

साथ ही मूलनिवासी संघ के सदस्यों कि अधिक से अधिक संख्या अधिवेशन में हो इस पर कार्यकर्ताओं द्वारा बल दिया गया। इस मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी सुनीता जी का पूरा परिवार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी देवेंद्र अग्निहोत्री, पीडब्ल्यू कार्यकर्ता मूलनिवासी पुष्कर जी , मूलनिवासी बैच्छवाल जी , मूलनिवासी मनीष कपरवाल जी, मूलनिवासी सोहन लाल जी, मूलनिवासी पलेठा जी और मूलनिवासी गिरीश लाल जी उपस्थित रहे।

साथ ही मूलनिवासी संघ की राज्य उपाध्यक्ष मूलनिवासी अंजू अग्निहोत्री, मूलनिवासी संघ,जिला इकाई चमोली की प्रभारी मूलनिवासी पुष्पा कोहली एवं मूलनिवासी संघ की जिला अध्यक्ष मूलनिवासी शांति देवी जी उपस्थित रही।

उपस्थित सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तन, मन और धन से अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया ।

क्लस्टर अधिवेशन को संपन्न बनाने के लिए पौड़ी कलस्टर में भी लगातार संपर्क समाधान किया जा रहा है। बीते दिनों नारायणगढ़ ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने कलस्टर अधिवेशन को संपन्न बनाने को लेकर बैठक किया। जिसमे क्लस्टर अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से सहयोग देने की बात कही। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो से संपर्क साधने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सीसी सदस्य मूलनिवासी सुनीता जी और ब्लॉक के अध्यक्ष मूलनिवासी लालजी एवं मूलनिवासी प्रभु दयाल जी, मूलनिवासी अजीत सिंह जी, बामसेफ के जिला महासचिव मूलनिवासी डिफाल्टर ताजी जी समेत मूलनिवासी संघ के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पहले भी बीते अठारह जुलाई, दो हजार तेईस को सम्पर्क संवाद की प्रक्रिया में अम्बेडकर छात्रावास गोपेश्वर में मीटिंग की गयी थी। जिसमें क्लस्टर अधिवेशन में अधिक से अधिक छात्रों के सहभागी होने की अपील की गई थी। साथ ही छात्रों को बताया गया था की कैसे भारतीय संविधान के कारण ही आज हम एक सम्मान जनक जीवन जी रहे है और हमें क्यों आज संविधान की रक्षा करने की जरूरत हैं।

छात्रों को सीसी मेंबर मूलनिवासी सुनीता जी ने संबोधित किया था। जिसमें छात्रावास के अध्यक्ष मूलनिवासी मनोज कुमार समेत छात्रावास के सभी सदस्यों ने सहभाग करने पर सहमति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here