=========
बीते तीन सितंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को हरिद्वार रुड़की में संविधान प्रबोधकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के आरंभ में हरिद्वार कलस्टर अधिवेशन की समीक्षा बैठक भी सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
============
बीते तीन सितंबर, दो हजार तेईस को बीएस फॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत संविधान प्रबोधक को लेकर हरिद्वार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
बताते चले की इससे पहले बीते बीस व सताइस अगस्त, दो हजार तेईस को उत्तराखंड के तेरह जिलों को पांच क्लस्टर जिसमे हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा क्लस्टर शामिल है, में समायोजित कर सफलतापूर्वक क्लस्टर अधिवेशन आयोजित किए गए थे।
क्लस्टर अधिवेशनो के सफल आयोजनों के बाद, अब बीएस फॉर अभियान के तहत संविधान प्रबोधकों के लिए प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की शुरुआत की गई है। जिसमे संविधान के विशेषज्ञ संविधान प्रबोधकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
इसी क्रम में क्लस्टर हरिद्वार के रुड़की में दिनांक तीन सितंबर को डॉ आंबेडकर भवन, प्रीत विहार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभ में हरिद्वार क्लस्टर अधिवेशन की समीक्षा बैठक हुई। जिसके बाद उपस्थित संविधान प्रबोधकों को प्रशिक्षित किया गया।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में बामसेफ के उत्तराखंड राज्य प्रशिक्षण सचिव मूलनिवासी संजय कुमार व संविधान प्रबोधक मूलनिवासी ललित कुमार उपस्थित रहे।
उन्होंने उपस्थित संविधान प्रबोधकों को “संगठन और उसकी भूमिका तथा बीएस फॉर (भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन ) राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान” पर विशेष प्रशिक्षण दिया।
साथ ही इस मौके पर क्लस्टर प्रभारी मूलनिवासी राजेंद्र गौतम, जिला प्रभारी मूलनिवासी ओपी आर्या, जिला अध्यक्ष मूलनिवासी राजीव रंजन व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








