गुजरात में पिछले तीन सालों में हजारों लोगो ने की आत्महत्या।

===========

गुजरात में पिछले तीन वर्षो में हजारों लोगो ने आत्महत्या की हैं। गुजरात में आत्महत्या के सबसे अधिक मामले अहमदाबाद, सूरत और राजकोट से संबंधित हैं। जिनमे कई युवा, किसान, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।

===========

हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया की गुजरात में पिछले तीन वर्षो में हजारों लोगो ने आत्महत्या की हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन सालों में आत्महत्या करने वालो की संख्या सिर्फ गुजरात में पच्चीस हजार चार सौ अठहत्तर (25,478) हैं।

आंकड़ों के मुताबिक इन तीन सालो में आत्महत्या के सबसे अधिक मामले गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट से संबंधित हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन सालों में सबसे अधिक आत्महत्या के तीन हजार दो सौ अस्सी ( 3,280) मामले अहमदाबाद शहर में हुई हैं।
इसके बाद सूरत शहर में दो हजार आठ सौ बासठ (2,862) और राजकोट शहर में एक हज़ार दो सौ सतासी (1,287 ) मामले दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आत्महत्या करने वाले कुल पच्चीस हजार चार सौ अठहत्तर लोगो में चार सौ पंचानवे (495) छात्र थे।

बताते चले की यह आंकड़े हाल ही में एक प्रश्न के जवाब में गुजरात के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सार्वजनिक किए थे। जो खुद गृह विभाग संभालते हैं।

उनके मुताबिक राज्य में दो हजार बीस – इक्कीस से लेकर दो हजार बाईस – तेईस तक कुल पच्चीस हजार चार सौ अठहत्तर लोगों ने आत्महत्या किया हैं।

इनमे साल दो हजार बीस – इक्कीस में आठ हजार तीन सौ सात (8,307), दो हजार इक्कीस – बाईस में आठ हजार छह सौ चौदह (8,614) और साल दो हजार बाईस – तेईस में आठ हजार पांच सौ संतावन (8,557) लोगो ने आत्महत्या किया हैं।

आत्महत्या के प्रमुख कारणों में मानसिक स्वास्थ्य, गंभीर बीमारी, जातिवाद और प्रेम संबंध जैसे मामले शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here