उन्नाव में पुनः दिल दहलानेवाली घटना।

उत्तरप्रदेश की हाथरस की अमानवीय घटना को आप भूले नहीं होंगे। अब उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में एक गंभीर और दर्दनाक मामला सामने आया है। उन्नवा जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को तीन लडकियां पेड से बांधी मिली। जिन्हें अस्पताल में ले जाने के बाद पता चला कि उनमें से दो की
मौत हो गयी है। एक बच्ची की हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी यह है कि उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत पाठकपुर के बबुरहा गांव में यह घटना घटी है। जानकारी के अनुसार तीन बेटियां जोकि अनुसूचित जाति के परिवार से आती है और उनमें से एक 16 वर्ष दूसरी 15 वर्ष और तीसरी 14 वर्ष की है। इनमें से 15 और 14 वर्ष की बेटियों के पिता का नाम सुरजपाल पासी है और 16 वर्ष की बेटी के पीता का नाम सूर्य बली है। यह तीनों बेटियां खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी।

तीनो बेटियां शामतक वापस घर नहीं आयी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोज शुरु की। जब वे खेत के पास पहूंचे तो उन्हें तीनों को एक पेड से दुपट्टे में बांधें देखा। परिजनों ने उन्हें तात्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसोहा मे भर्ती करवाया। वहां 15 और 14 वर्ष की दोनों बेटियों को मृत घोषित किया। 16 वर्ष की बेटी को जनपद अस्पताल उन्नाव में रेफर कर दिया गया बाद में उसकी हालत ज्यादा गंभीर हाने के बाद कानपुर अस्पताल भेजा गया। इसे अब अच्छे इलाज के लिए दिल्ली भेजने की मांग चारो तरफ से हो रही है।

अभी इस घटना के बारे में अधीक जानकारी नहीं मिल पायी है। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के बाद कई बातें समाने आ सकती है। लेकिन जिसप्रकार से इन बेटियों को दुपट्टे से पेड को बांधकर रखा गया था और उनमें से दो की मृत्यू और एक गंभीर अवस्था में है इससे यह बात जाहिर है कि इनके साथ जरुर गंभीर दुर्घटना की गयी है। जिसको लेकर कडी जांच की आवश्यकता है। पुलिस ने इन बेटियों के परिजनों से पुछताछ कर रही है। इस घटना के बाद बबुरा गांव पुलिस की छावनी में तब्दील हुआ है। गंभीर बेटी के बयान और पोस्टमार्टेम रिपोर्ट से ही आगे की बात पता चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here