============
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बामसेफ का दो दिवसीय प्रशिक्षक शिविर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मूलनिवासी साथी उपस्थित रहें। बामसेफ और उसके ऑफ शूट विंग्स के कई पदाधिकारी व सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
================
बीएस फॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में बामसेफ का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।
यह प्रशिक्षण शिविर बीते चौबीस – पच्चीस फरवरी, दो हजार चौबीस को आयोजित की गई थी । जिसमे मूलनिवासी साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बीएस फॉर (भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन राष्ट्रव्यापी महाजनजागरण अभियान) के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी, संत गाडगे बाबा और छत्रपति शिवाजी जी महाराज के संयुक्त जयंती अवसर पर आयोजित की गई थी।
यह राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में दिनाँक चौबीस फरवरी प्रातः दस बजे से पच्चीस फरवरी सायं पांच बजे तक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहें। जिसमे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ शामिल हैं।
इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ो मूलनिवासी साथियों ने हिस्सा लिया। जिन्हें बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव मूलनिवासी डॉ० संजय इंगोले और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मूलनिवासी इंजीनियर ललित कुमार ने प्रशिक्षित किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह उत्तर प्रदेश (मध्य व पूर्व) के प्रभारी मू. शर्मिष्ठा गौतम जी, उत्तर प्रदेश(मध्य) के प्रदेश अध्यक्ष मू. इं. एम. एल. गौतम जी, उत्तर प्रदेश(मध्य) के विभिन्न जनपदों के संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण और कार्यकर्तागण शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में आयोजक मण्डल की मुख्य भूमिका में मू. सुरेश कुमार जी, बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मू. जय प्रकाश जी और मू. सुनील कुमार जी शामित रहें।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई। मूलनिवासी महापुरषों के संयुक्त जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मूलनिवासी विचारधारा पर ज़ोर दिया गया।
कार्यक्रम में बताया गया की हम कैसे अपने मूलनिवासी महापुरखों के विचारधारा के आधार पर अपने समाज को सुधार सकते हैं।
प्रशिक्षण शिविर के अंत में बामसेफ, उत्तर प्रदेश (मध्य) के प्रदेश अध्यक्ष मू० इं० एम. एल. गौतम जी द्वारा प्रतिबद्धता एवं समर्पण करवाकर धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।






