असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को किया गिरफ्तार

Congress MLA Jignesh Mevani was arrested by Assam Police from Palanpur town in Gujarat on late Wednesday night over a tweet.

गिरफ्तारी के वक्त नहीं पता चली धाराएं।
एक ट्वीट को लेकर हुई असम पुलिस के पास एफआईआर
गुजरात पालनपुर सर्किट हाउस से किया गिरफ्तार
जिग्नेश मेवाणी गुजरात विधानसभा वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक
मोदी और नागपुरी नारंगियों के साथ लड़ते रहेंगे : जिग्नेश

आनेवाले दिसंबर को गुजरात में विधान सभा चुनाव होने जा रहे हैं। गुजरात में चुनावी माहौल धीरे-धीरे उबल रहा है। इसी बीच गुजरात के युवा विधायक जिग्नेश मेवाणी को 20 अप्रैल 2022, बुधवार की देर रात असम पुलिस ने गिरफ्तार किया। विधायक जिग्नेश मेवाणी को गुजरात के पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया। जिग्नेश मेवाणी द्वारा किए गए किसी ट्वीट का हवाला देकर उन्हे गिरफ्तार किया गया।

आपको ज्ञात होगा कि, गुजरात के वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से जिग्नेश मेवाणी निर्दलीय विधायक है। इन्हे काँग्रेस और आम आदमी पार्टी का समर्थन मिला था। जिग्नेश मेवाणी राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक भी है। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कॉंग्रेस से जुडने की खबर आप सभी जानते ही है। लेकिन जिग्नेश मेवाणी इसे अनौपचारिक जुड़ाव कहते हैं।

जब देर रात असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार किया तब कुछ पत्रकार भी वहां पहुंचे। जिग्नेश मेवाणी गिरफ़्तारी का कारण पूछा गया। तब उन्होंने बताया कि शांति और अमन बनाए रखने के लिए ट्वीट किया था उसे लेकर कोई एफआईआर के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ़्तारी के वक्त जिग्नेश मेवाणी को पत्रकारों ने एफआईआर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कौनसी धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है वह उन्हे अभी बताया गया नहीं है। केवल ट्वीटर लिखी पोस्ट का हवाला देकर गिरफ़्तारी हुई है। जिस ट्वीट की बात हो रही है उसे ट्विटर अकाउंट पर ब्लॉक किया गया है। जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि ऐसे दस एफआईआर होने दो, मोदी और नागपूर नारंगियों के खिलाफ कल भी लड़ रहे थे, आज भी लड़ेंगे और आग भी लड़ेंगे।

गिरफ़्तारी की कारवाई का वीडियो जिग्नेश मेवाणी की टीम ने उनके फेसबूक और यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है। बताया जाता है कि जिग्नेश मेवाणी को देर रात अहमदाबाद ले जाया गया, जहां से उन्हे आज असम ले जाया जाएगा। आज 21 अप्रैल को सारंगपुर, अहमदाबाद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने इनकी गिरफ़्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पोस्टर ऐलान जिग्नेश मेवाणी के टीम ने किया। पोस्टर में लिखा है “जिग्नेश मेवाणी से डर गई बीजेपी। आधी रात को आसाम पोलिस द्वारा करवाया गिरफ्तार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here