झारखंड के बोकारो में प्रमंडल स्तरीय मूलनिवासी जनसभा का आयोजन।

========

आगामी पच्चीस फरवरी, दो हजार चौबीस दिन रविवार को बीएस फॉर के तहत झारखंड के बोकारो में मूलनिवासी महापुरखो के जयंती के अवसर पर प्रमंडल स्तरीय मूलनिवासी जनसभा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे मूलनिवासी बहुजन समाज के सैकड़ो साथी उपस्थित होंगे।

============

बीएस फॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत आगामी पच्चीस फरवरी, दो हजार चौबीस दिन रविवार को झारखंड के बोकारो में मूलनिवासी महापुरखो के जयंती के अवसर पर जन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मूलनिवासी जनसभा का आयोजन किया जा रहा हैं।

यह मूलनिवासी जनसभा प्रमंडल (छोटानागपुर प्रमंडल) स्तरीय होगा, जो मूलनिवासी महापुरखों के जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही हैं।

इस एक दिवसीय मूलनिवासी जनसभा का आयोजन झारखंड के बोकारो में स्थित बंधडीह मोड़ (बिजुलिया) में होगी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संविधान प्रबोधक मूलनिवासी मनोज कुमार करेंगे। जबकि कार्यक्रम का संचालन संविधान प्रबोधक मूलनिवासी मनोज कुमार महतो और प्रस्तावना संविधान प्रबोधक मूलनिवासी प्रकाश दास रखेंगे।

वही वक्तागणों के रूप में रांची, जमशेदपुर, गढ़वा, साहेबगंज, रामगढ़, धनबाद और पटना से चल कर आए कई संविधान प्रबोधक शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत आगामी पच्चीस फरवरी दिन रविवार की सुबह नौ बजे संविधान जागृति रैली के साथ की जाएगी। जो बिजुलिया मोड़ से बांधडीह मोड़ तक जाएगी।

संविधान जागृति रैली के बाद प्रबोधन सत्र का आयोजन किया जाएगा। जो दोपहर के एक बजे तक चलेगी। इस प्रबोधन सत्र का विषय होगा, “मूलनिवासी बहुजन महापुरखों के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु भारत का संविधान, लोकतंत्र व मूलनिवासी पहचान को आत्मसात करना जरूरी क्यों?”

बताते चले की इस एक दिवसीय मूलनिवासी जनसभा में कलाचार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे संविधान गीत, बीएस फॉर प्रेरक गीत और बाल समूह द्वारा बीएस फॉर गीत ( “जन गण के मन में..”) की प्रस्तुत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here