यह खबर साझा करते हुए दुख हो रहा है की बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मू. सुरेश सपकाले का आज 8 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे, ठाणे (महाराष्ट्र) के माजीवाड़ा स्थित इन्फिनिटी हॉस्पिटल में दु:खद निधन हो गया। वे 78 आयु के थे।
सुरेश सकपाले एस. आर. सपकाले के नाम से जाने जाते थे। एयर इण्डिया में कार्यरत एस. आर. सपकाले ने एयर इंडिया में भारत और कॅनडा में सेवा दी।
एयर इंडिया में बामसेफ के माध्यम से पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों में समाजऋण चुकाने हेतु वे जागरूक और संगठित करने में अग्रसर रहें।
फूले आंबेडकर आंदोलन के लिए वे संगठन में एक प्रभावी वक्ता के रूप में जाने जाते थे। बामसेफ में उन्हें जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी थी। बहुत समय तक वह दक्षिण भारत में बामसेफ संगठन का विस्तार करने हेतु कार्यक्रमों को सबोंधित करने के लिए जाते थे।
वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवंगत एस. आर. सपकाले जी का आंदोलन में कार्य और उनकी हिस्सेदारी को संगठन में हमेशा याद किया जाएगा।
उनकी स्मृति में एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क परिवार की ओर से विनम्र अभिवादन करते हैं। इस दुःखद घड़ी में शोकसंतप्त परिवार ढाढस बांधते हुए विश्वास दिलाते हैं की हम सभी आपके साथ हैं।
जय भीम जय मूलनिवासी जय भारत जय संविधान।







