उत्तराखंड के देहरादून में मूलनिवासी दिवस का आयोजन।

=============

बीते नौ अगस्त, दो हजार तेईस को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित डॉ० अंबेडकर भवन सेंवला कला माजरा में मूलनिवासी संघ द्वारा मूलनिवासी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे बामसेफ और इसके अन्य सभी ऑफ शूट विंग्स के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ देहरादून जिला प्रभारी मूलनिवासी रीता सिद्धार्थ जी ने की।

============

बीते नौ अगस्त, दो हजार तेईस को मूलनिवासी संघ जिला इकाई देहरादुर के बैनर तले डा० अम्बेडकर भवन सेंवला कला माजरा, देहरादून उत्तराखंड में विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ की जिला प्रभारी मूलनिवासी रीता सिद्धार्थ ने की।‌ इस कार्यक्रम में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई कार्यकर्ता समेत मूलनिवासी बहुजन समाज के कई बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मूलनिवासी शब्द के महत्त्व और मूलनिवासी दिवस क्यों मनाया जाता हैं? इसपर चर्चा हुई। साथ ही उपस्थित वक्तागणो ने मूलनिवासी दिवस, बीएस फोर , क्लस्टर अधिवेशन के बारे में चर्चा की। इसके अलावा लोगो को फुले – आंबेडकरी विचारधारा के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में मूलनिवासी रीता सिद्धार्थ ने मूलनिवासी संघ देहरादून की कार्यकारिणी गठन करने हेतु मूलनिवासी चंद्रपाल सिंह जी और मूलनिवासी नरेंद्र गौतम जी को संयोजक नियुक्त किया। तथा जल्द ही मूलनिवासी चंद्रपाल व मूलनिवासी नरेंद्र गौतम जी की देखरेख में मूलनिवासी संघ की सशक्त जिला कार्यकारिणी का गठन करने की अपील की।

कार्यक्रम में बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी परमानन्द बेनीवाल जी, बामसेफ के जिला अधक्ष्य मूलनिवासी सतीश कुमार हनुमन्त जी, बामसेफ जिला महासचिव मूलनिवासी जितेन्द्र सिंह बुटोईया जी, सीईसी सदस्य मक्क्म से मूलनिवासी भूपेन्द्र सिंह जी और मूलनिवासी सभ्यता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी मानवेन्द्र कुमार समेत कई साथी उपस्थित रहें।

बताते चले की बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स द्वारा देश भर के विभिन्न जिलों में बीते नौ अगस्त को विश्व मूलनिवासी दिवस मनाया गया। इस बीच कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मूलनिवासी शब्द के महत्व पर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here