शिक्षक व छात्रों के हक के लिए चुनाव में उतरा हूं : एमएलसी प्रत्याशी राज कमल। (कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र)

साथियों, आपने “राज्यसभा” नाम सुना ही होगा। यह केंद्र सरकार की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। ठीक वैसे ही राज्यों में विधान परिषद का प्रावधान है। भारत में 28 राज्य हैं उनमें से केवल छह राज्यों में विधान परिषद है। आन्ध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश यह वे छह राज्य है। इनमें से बिहार राज्य के विधान परिषद में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव हो रहा है। बिहार विधान परिषद चुनाव 2023 में कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मूलनिवासी बहुजन समाज के समर्पित नेतृत्व राज कमल चुनाव लड़ रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र के मुद्दों पर वें कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि “कोशी शिक्षक निर्वाचन में मेरा नामांकन शिक्षकों और कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकार को हासिल करने और कराने के लिए हुवा हैं।”

देश में सबसे चर्चित राज्य बिहार के विधान परिषद चुनाव – 2023 में कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों के बीच चुनाव प्रचार जोरों पर है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए व पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए सतत सजग राज कमल सर ने कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया है। राजकमल जी को कोशी क्षेत्र के 14 जिलों से भारी समर्थन मिलते हुए दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि एमएलसी प्रत्याशी राजकमल, अपने शिक्षक की नौकरी का इस्तीफा देकर विधान परिषद में शिक्षकों व छात्रों की आवाज उठाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। एक ओर अन्य पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन एमएलसी प्रत्याशी राजकमल कोअनेकों सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक द्वारा उन्हे समर्थन प्राप्त है।

बताते चलें कि बिहार विधान परिषद चुनाव 2023 की मतदान 31 मार्च, 2023 को होने जा रही हैं। जबकि इसकी गणना 5 अप्रैल, 2023 को होगी।

प्रत्याशी राजकमल अपने साथियों के साथ जगह-जगह प्रचार कर समर्थन जुटा रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा क्षेत्र की समस्याएं संविधान को सही रूप से लागू न करने के कारण है।

बीते दिनों मू० राज कमल ने कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मुंगेर जिले के विद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इसके अलावा कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कटिहार जिले के विभिन्न मदरसा के शिक्षकों से भी उन्होंने अपने पक्ष में समर्थन मांगा एवं साथ ही साथ उनसे निवेदन किया कि “यह लड़ाई बुद्धिजीवी, सम्मानित शिक्षक मतदातागन एवं सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ है।”

इसी संबंध में बीते 26 मार्च, 2023 (रविवार) को मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा सभागार में “मतदाता जागरूकता एवं भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन के तहत संविधान प्रबोधन का आयोजन किया गया। जिसका संचालन स्वयं मू० राज कमल सर ने किया। जबकि इसकी अध्यक्षता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू० हेमराज सिंह पटेल सर ने किया। वही वक्तागण के रूप में कई गणमान्य साथी उपस्थित रहें।

मूलनिवासी राज कमल ने मतदाताओं से कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के लिए हो रहे इस चुनाव में प्रथम वरीयता पर मत देने की अपील की हैं । उन्होंने कहा कि, “उनकी यह लड़ाई शिक्षकों को अपने हक, अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई है ।”

उन्होंने पूर्णिया में प्रेस मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि, कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मेरा नामांकन शिक्षकों और कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकार को हासिल करने और कराने के लिए हुआ है ।

उन्होंने कहा कि, नियोजन शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाना, पुरानी पेंशन (ओपीएस) का पुनर्स्थापन कराना, अनुदानित स्कूल,कॉलेज और मदरसा को राज्यकीय दर्जा दिलाना सहित उनके कर्मियों को राज्यकर्मी की भांति सुविधा दिलाना, स्थानांतरण की व्यक्तिगत मांग स्थानीय कारण को ध्यान में रखते हुए सरल करना, वेतन विसंगति , महंगाई भत्ता विसंगति को दूर करना आदि मूलभूत प्राथमिकताएं शामिल हैं।

हाल की स्थिति का जायजा करते हुए पाया की एमएलसी प्रत्याशी राजकमल जी को भारी समर्थन मिल रहा है। कई सामाजिक संगठन अपील कर रहे हैं की उन्हे भारी बहुमत से जिताना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here