=======
मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की हैं, जहा के एक गांव में चार मूलनिवासी परिवार के लगभग बीस लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हैं। उनका आरोप है की, भाजपा नेता और उनके समर्थकों द्वारा उनके परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। उनका दावा है की, परिवार के दो सदस्यों पर एक मामूली विवाद को लेकर भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने हमला भी किया था।
========
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में अमन और शांति की भले ही बात करते हो । लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत देखे तो भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी अपने चरम पर हैं।
प्रदेश में जहा एक तरफ भाजपा नेताओं और उनके रिश्तेदारों की गुंडागर्दी बढ़ रही हैं वही दूसरी तरफ प्रदेश के मूलनिवासी वर्ग यानी की एससी, एस्टी, ओबीसी और अन्य गैर हिन्दू लाचार और बेबस नजर आ रहे हैं।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव देवराला से एक मामला निकल कर आया है, जहा भाजपा नेता और उनके समर्थकों के अत्याचार से तंग आ कर चार मूलनिवासी परिवार अपना घर छोड़ने पर मजबूर हैं।
इन परिवारों ने अपने घरों के बाहर दीवारों पर अत्याचार का जिक्र करते हुए लिखा की, ” अरनिया से भाजपा ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह व उसके गुंडों के अत्याचार से पीड़ित परिवार गांव देवराला से अपना घर छोड़ कर पलायन करने पर मजबूर हैं।”
पीड़ित परिवार के बयान के अनुसार, जब चौदह मई को उनके रिश्तेदार मू० अच्छन कुमार और मू० सचिन गौतम घर आ रहे थे, तब उन पर भाजपा पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित लगभग दस लोगों ने हमला कर दिया था। क्योंकि उसी दिन सुबह मू० अच्छन का बेटा आरोपी सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर खेल रहा था तब सुरेंद्र के पिता ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया था जिसका उन्होंने विरोध किया था।
परिवार का आरोप है की इस घटना के बाद से लगातार उनके परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। गांव के चार मूलनिवासी परिवारों के करीब अठारह से बीस सदस्यों ने अपने घरों के बाहर हाथ से लिखे पोस्टर चिपकाए हैं। जिसमे भाजपा नेता और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का जिक्र किया हैं।
साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज न करने का जिक्र किया हैं। परिवार के अनुसार पुलिस ने शुरू में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। लेकिन बाद में थाने के बाहर तीस से चालीस लोगों के विरोध के बाद पुलिस द्वारा सुरेंद्र और आठ अन्य के खिलाफ आईपीसी की हत्या, दंगा और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।








