केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के नाम से योजना लॉन्च की है। जिसके तहत साढ़े सत्रह से इक्कीस वर्ष में सेना में नौकरी लगेगी और यह सिर्फ केवल चार वर्षों की होगी। इन्हे सरकार अग्निवीर कह रही है। चार वर्षों के बाद अग्नीवीर सेवा निवृत्त हो जायेंगे।
पहले वर्ष 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा जिसे 12 महीनों में भाग करें तो प्रति महीना 39,666 रुपयों के करीब होगा। अंतिम वर्ष तक सालाना 6.92 लाख का पॅकेज जो प्रति माह करीब 57,666 रुपये होगा।
चार वर्षों के बाद भर्ती हुई संख्या में से केवल 25 प्रतिशत को आगे अधिक 15 वर्ष तक नौकरी पर रखा जाएगा बाकी की सेवा समाप्त होगी। सरकार का दावा है कि चार वर्षों के बाद नौकरी की तलाश में मदद की जायेगी।
अगर आप 17 वर्ष पर नौकरी को लगेंगे तो 4 वर्ष बाद जब सेवा निवृत्त हो जायेंगे तब उम्र 21 होगी। अगर आप 21 वर्ष में नौकरी पर होंगे चार वर्षों की सेवा से निवृत्त होने के बाद 25 वर्ष की उम्र होगी। आपको नयी नौकरी ढूंढनी होगी।
चार साल की नौकरी में छह महीने की ट्रेनिंग भी शामिल होगी। ईन्हे कहां नियुक्त किया जाएगा यह अपने आप में सवाल है। थलेसना प्रमुख के अनुसार अग्निवीरों की ट्रेनिंग इस तरह की होगी कि अपनी चार साल की सेवा में वे चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात किए जा सकेंगे।
बताया जा रहा है कि अग्निपथ योजना के तहत आनेवाले 90 दिनों में थलसेना की पहली रिक्रूटमेंट रैली आयोजित कर ली जाएगी।







