=======
क्या बीजेपी के लिए बेटियों की सुरक्षा सिर्फ नारो और बयानों तक ही सीमित हैं? ये हम इसलिए पूछ रहे है क्योंकि देश की आधी आबादी आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जिस तरह से मणिपुर से तस्वीरें सामने आई हैं इससे कई सवाल खड़े करती हैं उन लोगो से जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देते हैं। वही दूसरी तरफ उनके शासन में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जाता हैं।
==========
पिछले कई महीनों से मणिपुर जातिय हिंसा की आग में जल रहा हैं। लेकिन मीडिया वालो से लेकर वे बड़े चेहरे भी इस मामले में चुप हैं। जो कभी केरल में एक हथनी के मरने की खबर सुन कर सोशल मीडिया पर रोते नज़र आ रहे थे।
मणिपुर में भाजपा की सरकार हैं जिसके कई बड़े नेता आए दिन अपने भाषणों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे देते नजर आ जाते हैं। लेकिन उनके ही शासन में देश की बेटियों के साथ होते अत्याचार पर बिल्कुल मौन हो जाते हैं।
मणिपुर से शर्मशार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिसके बाद देश – विदेश में भारत के ऊपर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर मणिपुर हिंसा से जुड़ी कुछ तस्वीरे वायरल हो रही हैं। जिसमे दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाया जा रहा हैं।
खबरों के मुताबिक, महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना बीते चार मई को राजधानी इंफाल से लगभग पैंतीस किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इसका वीडियो बीते उन्नीस जुलाई (बुधवार) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद लोगो ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर जमकर हमला बोला।
इस मामले में अमेरिका ने भी टिप्पणी की है। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच महिलाओं के यौन उत्पीड़न के वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि, मणिपुर में जारी हिंसा भारत का आंतरिक मामला है। लेकिन जब भी मैं कहीं इस तरह की हिंसा देखता हूं तो दिल दुखता है।
भाजपा के शासन में देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को देखा जा सकता हैं। हाल ही के तीन उदाहरण देखे तो पहला बिकलिस बानो मामला हैं। जिसमे सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।
दूसरा मामला महिला पहलवानों का हैं, जो न्याय के लिए आज भी भाजपा नेता बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार पर उन्हें बचाने के तमाम आरोप लग रहे हैं। और अब हाल ही का मामला मणिपुर का हैं जहा महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो देखा जा सकता हैं।








