चित्तौड़ा अंबिकापुर में पीपल्स सोशल एक्शन कमिटी का गठन।

=========

बीते ग्यारह अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन बुधवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा के चित्तौड़ा अंबिकापुर गांव में बीएस फोर के तहत पीपल्स सोशल एक्शन कमेटी का गठन किया गया। साथ ही बीएस फोर के महत्व को बताते हुए मूलनिवासियों को नागपुर में होने जा रहे राष्ट्रीय पथ संचलन की जानकारी दी गईं।

========

बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बीते ग्यारह अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन बुधवार को पीपल्स सोशल एक्शन कमिटी का गठन किया गया।

बीएस फोर के तहत पीपल्स सोशल एक्शन कमेटी का गठन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चित्तौड़ा अंबिकापुर में किया गया। जिसमे कई मूलनिवासियों ने हिस्सा लिया।

भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के अंतर्गत पीपल्स सोशल एक्शन कमेटी द्वारा गांव के मुख्य चौराहे पर भारतीय संविधान फलक का अनावरण किया गया ।

इस फलक के अनावरण समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिनमे मुख्य रूप से बुलढाणा जिले के बीएस फोर क्लस्टर समन्वयक मूलनिवासी राजेश गवई, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के महाराष्ट्र राज्य प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी गोपाल घेवंदे और संविधान प्रबोधक मूलनिवासी सुनील गवई उपस्थित हुए।

इसके अलावा गांव के कई मूलनिवासी साथी उपस्थित रहे। जिनमे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और माइनोरिटीज ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वक्ताओं ने मूलनिवासियों को बीएस फोर अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके महत्व को समझाया।

साथ ही आगमी बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस को नागपुर में होने जा रहे पहला राष्ट्रीय पथ संचलन के बारे में जानकारी दी।

मूलनिवासियों ने बीएस फोर के महत्व को समझते हुए इस महा अभियान से जुड़ने का निर्णय लिया । साथ ही आगामी बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस को नागपुर में प्रथम राष्ट्रीय पथ संचलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने का निश्चित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here