=========
बीते 8 अक्टूबर, 2023 दिन रविवार को बामसेफ संगठन द्वारा भेल हरिद्वार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिन्होंने बीएस फोर अभियान से जुड़ कर घर घर जाकर संवैधानिक जन जागरण करने का निर्णय लिया।
===========
बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बीते आठ अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बामसेफ संगठन द्वारा किया गया । जिसका आयोजन भेल हरिद्वार के एसोसिएशन कार्यालय में किया गया था।
कार्यक्रम में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स समेत कई विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने यह आश्वाशन दिया की वे संविधान प्रबोधक के रूप में घर घर जाकर संवैधानिक जन जागरण करेंगे।
कार्यकर्ताओं के इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक मूलनिवासी संजय कुमार और संविधान प्रबोधक मूलनिवासी इंजीनियर ललित कुमार उपस्थित रहें।
मूलनिवासी संजय कुमार और मूलनिवासी ललित कुमार ने मार्गदर्शन करते हुए संगठन, आंदोलन और विचारधारा के साथ देश में व्याप्त वर्तमान समस्या और उसके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही उन सभी समस्याओं का समाधान भारतीय संविधान को बताया गया।
उन्होंने लोगो को बताया की कैसे जन जन में संविधान जन जागृति का कार्य बीएस फोर महा अभियान से जुड़कर संविधान प्रबोधक के रूप में किया जाए।
इस बीच इंजीनियर ललित कुमार ने कहा की, अब लोगो को संविधान बचाओ बचाओ नहीं, बल्कि संविधान बताओं बताओं कहना होगा।
प्रशिक्षण शिविर स्लोटोगेट द्वारा प्रायोजित किया गया था। कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने मंच पर खेलों के विस्तृत चयन और सुखद बोनस का उल्लेख किया। न केवल पोकर और रूलेट जैसे क्लासिक पसंदीदा हैं, बल्कि สล็อตคลีโอพัตรา जैसे नवीनतम स्लॉट भी हैं। प्रत्येक खिलाड़ी निश्चित रूप से संतुष्ट होगा.
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मूलनिवासी बहुजन समाज के कई बुद्धिजीवी साथी उपस्थित रहे। जिन्होंने बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के महत्व को समझते हुए इस अभियान से जुड़ने का निर्णय लिया।
इस कार्यक्रम में कई साथी उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मूलनिवासी राजीव रंजन, राज्य इकाई सदस्य मूलनिवासी दौलत राम और जिला प्रभारी मूलनिवासी ओ० पी० आर्या समेत कई साथी उपस्थित रहें।








