कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर के बीच कुंभ मेला,चुनावी रैलिया- दूसरी लहर में सबसे ज्यादा कोण जिम्मेदार ?

कोविड ने भारत पर दूसरा हमला कर दिया है , भारत आज दुनिया में कोविड से सबसे बुरी तरह प्रभावित दूसरा देश बन गया है। 

पिछली बार इसके मात्र 500 मामले हुए थे और पूरे भारत में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया था। भारत में कोरोना से मृत्यु दर आश्चर्यजनक रूप से काफी कम 1.5 प्रतिशत ही थी। 

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर बोहोत ही भयानक बतायी जा रही है , देश के विभिन्न हिस्सों में जलती चिताओं की तस्वीरें सामने आने  के बाद भी  सत्ताधारियों की लापरवाही शर्मसार करने वाली है। 

बता दें की पिछली बार  दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात की धार्मिक सभा के दौरान बड़ी तादाद में लोग जुटे थे और इनमें से कई लोगों में कोरोना के मामले पाए गए, इसके बाद भारत में फैल रहे कोरोना वायरस के मामलों का जिम्मेदार मुस्लिम समुदाय को ठहराया जाने लगा। हर बार की तरह गोदी मिडिया द्वारा एक वर्ग को इसका जिम्मेदार बताया गया।  

प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने विशाल रैलियों की जैसे ही  इजाजत दी, तब  इसके खतरों पर कोई विचार नहीं किया गया ,ओर  इनका प्रचार दिखाकर यही  गोदी मिडिया आंकड़े उछालने लगा  और सर्वेक्षणों के बूते विजेता की घोषणा करने लगा।  ऐसा लग रहा था कि भारत में कोविड महामारी कभी हुई ही नहीं।

मालूम हो  की कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर के बीच हरिद्वार में बहुत बड़े स्तर पर कुंभ का आयोजन हुआ, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे।  तो यही गोदी मीडिया इसकी खुशनुमा तस्वीरें पेश करता रहा। लेकिन  जानकारी के मुताबिक कुंभ मेला से लौटने वाले 49  से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अब सवाल यह है की दूसरी लहर में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या का   जिम्मेदार  किसे माना  जायेगा ? 

 चुनाव रैलियां करना , उनमें लाखों लोग बिना मास्क के जुटाना और आपस में दूरी रखने का कोई ख्याल नहीं रखना ,ऐसा लग रहा है  की हर कोई कोविड को भूल गया। अब कोविड ने सबके मुंह पर करारा तमाचा मार दिया है।  

 देश के विभिन्न हिस्सों में कोविद के चलते कई लोगो की जान गयी है, हर राज्य की अपनी एक तस्वीर है ,श्मशानों  के बहार लाशों का अंतिमसंस्कार करने के लिए कतार लगी है, बावजूद इसके सरकारी अधिकारि कोविड से निबटने की जगह श्मशान के आगे दीवार खड़ी करके उसे छिपाने की कोशिश करती हैं । तो इससे शर्मसार बात कोई हो ही नहीं सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here