चुनावी बॉन्ड और अज्ञात स्रोत मनुवादी दलों के लिए धन जुटाने के आसान रास्ते।

चुनावी बॉन्ड और अज्ञात स्रोत यह कई राष्ट्रीय या राज्य स्तर के बड़े राजनैतिक दलों के लिए चुनावी धन जुटाने के आसान रास्ते हो गए हैं। ऐसा कहना इसलिए अनुचित नहीं होगा क्योंकि बिते कुछ वर्षों से चुनावी बॉन्ड और अज्ञात स्रोतों से कई हजार करोड़ रूपए राजनैतिक दलों ने इकट्ठा किये हैं।

आपको बता दें कि वर्ष 2019-20 में भाजपा को 3427 करोड़ रुपये चंदा मिला था, जिसमें से 2555 करोड़ सिर्फ चुनावी बॉन्ड से मिला था।

भाजपा हो या क्षेत्रीय दल दोनों चुनाव में भारी खर्च करते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 151.18 करोड़ और तृणमूल कांग्रेस ने 154.28 करोड़ खर्च किए। यह कागज पर दिया आंकड़े हैं। बाकि आप खुदबखुद समझ सकते हैं कि कितना और कहां खर्च किया होगा।

जो लोग संवैधानिक राजीनीति की बात करते हैं उनका मानना है कि बिते 70 वर्षों में संविधान पर सही रूप से इसलिए अंमल नहीं हुआ क्योंकि चुनाव संविधान के दिशा-निदेशक तत्वों से नहीं बल्कि पैसा और भ्रामक प्रचार द्वारा लड़ा गया।

चुनाव आते ही सरकारी खजाने से सत्ताधारी राजनैतिक दल अपना प्रचार किसी न किसी माध्यम से करते हैं। समाज का पैसा इस प्रकार से प्रचार पर खर्च करना गलत है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए कई संस्थाएं चुनाव के खर्चे को लेकर सुझाव दें रहे हैं।

सामाजिक राजनैतिक अभ्यासकों का मानना है कि चुनाव के छह महीने के भीतर सरकार द्वारा कोई नयी योजना की घोषणा नहीं की जानी चाहिए और न ही सरकारी खर्चे से प्रचार किया जाना चाहिए। जिन सामाजिक संगठनों को विदेश से फंड आता है उन्होंने किसी राजनैतिक उम्मीदवार या संगठन का समर्थन या प्रचार नहीं करना चाहिए। चुनाव में हो रहे खर्चे पर पाबन्दी लगाते हुए उसे कम करना चाहिए। चुनाव के छह माह पहले और वोटिंग के दौरान मीडिया द्वारा किसी भी प्रकार के पोलिंग सर्वे को रोका जाना चाहिए। सरकारों द्वारा चुनाव के दौरान डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर सुविधा का उपयोग करके इसी प्रकार की व्यक्तिगत लाभ वाली योजनाओं को तैयार करते हैं जिससे वे एक प्रकार से वोटरों को प्रभावित करते है। इसलिए चुनाव के छः माह पूर्व से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

आपको हम बता दें कि इस देश का मूलनिवासी बहुजन समाज संख्या में 90 प्रतिशत के करीब है। लेकिन वह केवल वोटर बन बैठा है। उसने सत्ता में भागीदार बनने की जरूरत है। यह समाज चाहे तो मनुवादी पार्टी के पैसा और भ्रामक प्रचार को हवा में उड़ा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here