उत्तर प्रदेश के बाद अब केरल

कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए काँवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश से जवाब मांगा था। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने कई पाबंदियों के साथ काँवड़ यात्रा को मंजूरी देने का निर्णय किया था। सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने के बाद राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है। उत्तराखंड राज्य ने भी काँवड़ यात्रा पर रोक लगाई है।

इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने केरल राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने ईद-उल-अजहा के मामले पर जवाब मांगा है। केरल में राज्य सरकार ने ईद-उल-अजहा के पर्व पर तीन दिन के लिए पाबंदियों पर ढील दे दी है। इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने केरल राज्य सरकार को यह निर्णय वापस लेने की बात कही है।

आपको बता दें कि  ईद-उल-अजहा के पर्व को देखते हुए केरल में कपड़े, जूते-चप्पल, आभूषण, घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक समान बेचने वाली दुकानों के साथ ही सभी प्रकार के रिपेयरिंग दुकाने व आवश्यक सामान बेचनेवाली दुकानों को दिनांक 18, 19 और 20 जुलाई को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ए, बी, और सी श्रेणी के क्षेत्रों में खोलने की मंजूरी दी गई है। डी श्रेणी अर्थात जहां 15 प्रतिशत से अधिक संक्रमण है वहां केवल 19 जुलाई को छूट दी गई है।

वैसे देखा जाए तो पूरे देश भर में कई राज्यों ने समय सीमा बांधते हुए बाजार खोलने की अनुमति दी है। जिसके चलते अब बाजार में लोगों द्वारा खरीदारी शुरू हो गई है।

लेकिन काँवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर सवाल उठने के बाद अब केरल राज्य पर सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here