पीपीआईडी ने राष्ट्रीय लीगल सेल गठित किया

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक अर्थात पीपीआईडी ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर लीगल सेल की स्थापना की है। शनिवार दिनांक 17 जुलाई 2021 को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में पीपीआईडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जानेमाने अधिवक्ता डॉ के एस चौहान की अध्यक्षता में लीगल सेल का गठन हुआ। इस वक्त पीपीआईडी नेशनल लीगल सेल के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट सत्यपाल सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पीपीआईडी के बढ़ते काम की वजह से लीगल सेल की आवश्यकता को बताते हुए डॉ के एस चौहान ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर आनेवाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लीगल सेल का गठन किया गया है। समाज की समस्याओं पर यह लीगल सेल सक्रियता से काम करेगा।

बहुजन समाज पार्टी का नाम ने लेते हुए डॉ के एस चौहान ने कहा कि बहुजनों की एक पार्टी ने लीगल सेल नहीं बनाने के कारण राज्य के एक आरक्षण मामले पर उसे बाहर से वकील करने पड़े जिसके कारण आज यह रिजर्वेशन इन प्रोमोशन की समस्या खड़ी हो गई है।

बहुत ही कम पार्टियों ने इस प्रकार की लीगल सेल गठित की है यह जानकारी देते हुए डॉ के एस चौहान ने कहा की पीपीआईडी ने इस लीगल सेल का राष्ट्रीय स्तर पर 16 अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई है। इसके अलावा 14 राज्यों में प्रेसीडेंट और सेक्रेटरी नियुक्त किए गए है।

डॉ के एस चौहान ने बताया कि पार्टी की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अगर कोई कानूनी मामले खड़े होते है तो उनको सुलझाने में इस लीगल सेल की बड़ी मदद होगी। लीगल सेल के कामकाज के लिए एक फ्रेम वर्क भी बनाया गया है।

आपको बता दें कि पीपीआईडी के लीगल सेल की केन्द्रीय कमेटी में उत्तरप्रदेश के जानेमाने एडवोकेट सत्यपाल सिंह को नेशनल प्रेसीडेंट और दिल्ली के एड सुनील कुमार तथा एड ज्ञानमित्र को नेशनल वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया है। मध्य प्रदेश से एड नन्द किशोर पटेल को नेशनल जेनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके अलावा 8 नेशनल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी और 4 नेशनल जॉइन्ट सेक्रेटरी बनाए गए है।

इस वक्त लीगल सेल के नेशनल प्रेसीडेंट सत्यपाल सिंह ने कहा कि अभी हमने 11 राज्यों में लीगल सेल की जिम्मेदारियां दी गई है। जल्द ही राज्य लीगल सेल कमेटी का विस्तार करने वाले है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन राज्यों में पीपीआईडी लीगल सेल का जिला स्तर पर भी कमेटी बनाई जानेवाली है।

नेशनल वाइस प्रेसीडेंट एड सुनील कुमार ने इस मौके पर कहा कि समाज पर होनेवाले अन्याय अत्याचार के मामलों को यह लीगल सेल उठाएगी। उन्होंने कहा कि हम लीगल सेल गठित होने के पहले से पार्टी की तरफ से समाज के मामलों को उठाते आ रहे हैं। एड सुनील कुमार ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर को गिराने के मामले में जो जनप्रक्षोभ हुआ था, उसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उन्हे कोर्ट से बेल दिलाया गया है, इसमें हमने किसी से कोई फीस नहीं ली। अब पीपीआईडी के लीगल सेल के माध्यम से हर जिले में हम सक्रिय रहेंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ इस मौके पर उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों पूर्व, पश्चिम, मध्य, दक्षिण को जोड़ते हुए 14 राज्यों में लीगल सेल का गठन भी घोषणा की गयी, जिनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल है।

——

पीपीआईडी लीगल सेल
राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2021-2022

01 – सत्यपाल सिंग (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय अध्यक्ष
02 – सुनिल कुमार (दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
03 – ग्यान मित्रा (दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
04 – नंदकिशोर पटेल (मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय सचिव
05 – सतनाम प्रित सिंग (पंजाब), राष्ट्रीय संगठन सचिव
06 – संजय गांधी (हिमाचल प्रदेश), राष्ट्रीय संगठन सचिव
07 – संदीप मलीक (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय संगठन सचिव
08 – धरमपाल सिंह (उत्तराखंड) राष्ट्रीय संगठन सचिव
09 – रमेशकुमार, (दिल्ली) राष्ट्रीय संगठन सचिव दिल्ली
10 – राजाराम वी. बनसोडे, (महाराष्ट्र) राष्ट्रीय संगठन सचिव
11 – नरेश प्रसाद (बिहार), राष्ट्रीय संगठन सचिव
12 – मुस्तफा अंसारी (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय संगठन सचिव
13 – चिरंजीव मंडल (झारखंड), राष्ट्रीय सह सचिव
14 – सी. आर. नारवल (हरियाणा), राष्ट्रीय सह सचिव,
15 – सौरभ शीशवाल (राजस्थान), राष्ट्रीय सह सचिव
16 – रविंद्र कुमार (दिल्ली), राष्ट्रीय सह सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here