============
आगामी आठ अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को बीएस फोर के तहत दुमका में संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। जिसमे बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।
==========
बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत झारखंड की उप-राजधानी दुमका में संविधान चेतना संगोष्ठी का अयोजन किया गया हैं।
बीएस फोर के तहत आयोजित यह संविधान चेतना संगोष्ठी आगामी आठ अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को दुमका में स्थित जोहर हॉल (एलआईसी कॉलोनी) में आयोजित होगी।
कार्यक्रम सुबह दस बजे प्रारंभ होगी जो शाम के तीन बजे तक चलेगी। इस एक दिवसीय संविधान चेतना संगोष्ठी में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कार्यकर्ताओं समेत कई मूलनिवासी बुद्धिजीवी उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ जैसे संगठनों के कई कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।
इस एक दिवसीय संविधान चेतना संगोष्ठी में मुख्य रूप से बामसेफ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी कमलेश्वर मांझी सर और बामसेफ के प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संजय कुमार सर भी उपस्थित होंगे।
बताते चले की बीएस फोर के तहत झारखंड समेत कई राज्यों के विभिन्न जिलों में संविधान संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका हैं।
जिसमे, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र , गुजरात और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के जिलें शामिल हैं।
इससे पहले झारखंड के कई जिलों जैसे धनबाद, बोकारो, पलामू, चतरा, सराइकेला समेत कई जिलों में संविधान चेतना संगोष्ठी और क्लस्टर अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चुके हैं।
जिनमे महिलाओं, पुरुषो और युवाओं की भारी संख्या दिखी। इन कार्यक्रमों में वक्ताओं द्वारा लोगो को संविधान और उसमे दिए उनके अधिकारों से परिचित कराया गया।
आज बीएस फोर के तहत देश भर में हजारों संविधान प्रबोधक लोगो को घर घर जाकर संविधान की महत्त्व को बता रहे हैं और लोगो को संविधान और मूलनिवासी महापुरखो के प्रति जागरूक कर रहे हैं।







